{"_id":"6bbde387dc313e6acd596ee1e8b1f3b1","slug":"secret-of-death-not-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला मौत का राज
रोहतक/ब्यूरो।
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में रोहतक के गांव कन्हैली स्थित कैनाल में मिले बारह वर्षीय नवनीत के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रखा है। हालांकि पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि पैर फिसलने की वजह से बच्चा कैनाल में गिर गया हो।
चार रोज पहले गांव बोहर निवासी नवनीत (12) संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के बाहर से लापता हो गया था।
अगले दिन नवनीत के कपडे़ सोनीपत रोड स्थित जवाहरलाल कैनाल के पास मिले थे, जिस पर परिजनों ने कैनाल का पानी रुकवा कर नवनीत की तलाश के लिए रोहतक-सोनीपत मार्ग पर जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
शनिवार को नवनीत का शव कैनाल हैड पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है।
हालांकि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रखा है। जबकि परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से कैनाल में फेंका गया है।