फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second accused arrested for blackmailing MLA of Meham

Rohtak News: महम के विधायक को ब्लैकमेल करने के आरोप में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for blackmailing MLA of Meham
रोहतक। महम के विधायक बलराज कुंडू को वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले के उभाका गांव निवासी अरमान को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2023 को महम के विधायक बलराज कुंडू ने शिकायत दी थी कि उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो काॅल आई है। वीडियो काॅल करने वाली एक अज्ञात महिला ने उनको ब्लैकमेल किया। डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव उभाका के युवकों का एक समूह लोगों को ब्लैकमेल करता है। इसके लिए तकनीकी का सहारा लेकर युवती का फोटो लगा दिया जाता है। गिरोह कॉल करता है तो सामने वाले को युवती का फोटो दिखाई देता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब अरमान को काबू किया है। आरोपी ने फर्जी कागजात पर मोबाइल सिम गिरोह को उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed