फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seats full in colleges, student organizations demonstrated

कॉलेजों में सीटें फुल, छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seats full in colleges, student organizations demonstrated
पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते छात्र। अमर उजाला
शहर के लगभग सभी कॉलेजों में सामान्य वर्ग की सीटें फुल हो चुकी हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने दाखिले का संकट आ गया है, वहीं छात्र संगठनों में भी रोष है। बुधवार को इनसो ने पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर गेट पर ताला जड़ दिया। दूसरी ओर, आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने एमडीयू में कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह विद्यार्थी दाखिले की उम्मीद में नेकीराम कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि सभी पाठ्यक्रमों में सीटें भर गई हैं। सिर्फ आरक्षित वर्ग की सीटें खाली हैं। इससे विद्यार्थी रोष में आ गए। इसके बाद इनसो नेता मोहित साहू की अगुवाई में विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया और ताला जड़ दिया। मोहित ने कहा कि विद्यार्थी दाखिले के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बहुत ज्यादा अंक लेने वालों को भी दाखिला नहीं मिल रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय को कम से कम 20 प्रतिशत सीटें बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सीटें नहीं बढ़ जाती इनसो विद्यार्थियों के साथ है। मोहित ने कहा कि कोरोना काल में परीक्षाओं की व्यवस्था नहीं हो पाई, जिस कारण दाखिले की मेरिट अनुमान से ऊंची चली गई। 90 प्रतिशत से ऊपर वाले विद्यार्थियों का भी मेरिट में नाम नहीं आया। तीन घंटे बाद कॉलेज प्रबंधकों ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की बात शिक्षा निदेशालय तक पहुंचाएंगे तब ताला खोला गया। इस मौके पर सोनू कानड़ा, कृष्ण पुनिया, उमेश मलिक, साहिल, योगेश, अंकित, अभिषेक, हर्ष कौशिक, हिमांशु लाकड़, अरमान राठी, अजय, दीपांशु, कपिल, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएमवीए ने की 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग
आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने विक्रम डूमोलिया की अगुवाई में एमडीयू के प्रशासनिक भवन पर रोष प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मांग की कि सभी पाठ्यक्रम में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने सभी कोर्स की फीस घटाने, विश्वविद्यालय को पूरी तरह खोलने, सरकारी कैंटीन को खोलने की भी मांग की। बाद में कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों का ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यूजीसी की गाइडलाइन आते ही यूनिवर्सिटी पूरी तरह खोल दी जाएगी। बाकी मांगों पर भी विचार किया जाएगा। इस मौके पर अमित, नीरज, विजेंद्र, सुनीता, रजनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी फुल, पीजी में दाखिले आज से
शहर के सभी प्रमुख कॉलेजों में यूजी में सीटें पूरी तरह फुल हो गई हैं। नेकीराम कॉलेज, जाट कॉलेज, वैश्य कॉलेज समेत सभी जगह विद्यार्थियों द्वारा रद्द की जाने वाली सीटों पर ही दाखिले की उम्मीद है। एससी वर्ग की सीटें सभी कॉलेजों में खाली पड़ी हैं। उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कॉलेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए 7 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जोकि 17 तक चलेंगे। उसके बाद कागजों की वेरिफिकेशन होगी और पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।

एमडीयू ने जारी किया नतीजा
एमडीयू ने जुलाई-अगस्त 2021 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीए पत्रकारिता व जनसंचार के दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन अंग्रेजी-हिंदी-अंग्रेजी के प्रथम सेमेस्टर की फुल, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के दूसरे सेमेस्टर और एमकॉम फाइनल डीडीई की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed