फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Season's record temperature was 46.2 degrees

Rohtak News: सीजन का रिकाॅर्ड 46.2 डिग्री तापमान

Thu, 12 Jun 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Season's record temperature was 46.2 degrees
11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पारा उफान पर है। सात दिन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सीजन का रिकॉर्ड 46.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहा।
झुलसाती गर्मी में लोगों को सिर व मुंह ढककर घर से निकलना पड़ रहा है। यही नहीं, गर्मी में बिजली व पेयजल समस्या भी बढ़ती जा रही है। जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

गर्मी ने बिजली की मांग व खपत बढ़ा दी है। दस दिन में बिजली की खपत 70 लाख यूनिट से बढ़कर 94 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। लोड के कारण ग्रामीण और शहरी इलाकों में दो से तीन घंटे के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : पावर ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने से आग लगने की शिकायतें मिल रही हैं। पुराना आईटीआई पावर हाउस के निकट बुधवार को ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहीं, बाल भवन सेंटर की बिजली प्रभावित रही है।

भीषण गर्मी से राहत पाने के लोग प्रतिबंध के बावजूद नहरों में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर अपने चेहरों पर दुपट्टे, परना व पूरे कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं। वहीं, दोपहर के समय तो लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए कूलर-पंखों की खरीदारी कर रहे हैं।

11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद

11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद

11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद

11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद

11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद

11सीटीके09 भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 3:00 बजे सुनसान सुभाष चौक रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed