फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Searched the shop, sat on a chair and smoked when he got tired

Rohtak News: दुकान खंगाली, थकने पर कुर्सी पर बैठकर किया धूम्रपान

Fri, 01 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 01 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Searched the shop, sat on a chair and smoked when he got tired
महम में मेडिकल स्टोर में चोरी करता संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज। स्रोत :वीडियो ग्रैब
महम (रोहतक)। भिवानी स्टैंड पर चौबीसी मेडिकल स्टोर में बुधवार रात चोर पहली मंजिल का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। पूरी दुकान को कई बार खंगाला। जब आरोपी थक गया तो कुर्सी पर बैठकर आराम से धूम्रपान किया। चोरी की वारदात अंजाम देते समय पकड़े जाने का भी डर नहीं दिख रहा था। दुकान से वह 15 हजार की नकदी चुरा ले गया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान संजय गोयत ने बताया कि वह भिवानी स्टैंड पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार रात 11 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए थे। सुबह 7 बजे आया तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। गल्ले में रखे खुले पैसों की गड्डी गायब मिली।
विज्ञापन

सौ, पचास व छुट्टे पैसे मिलाकर 15 हजार रुपये चोरी हुए मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि एक युवक छत के रास्ते से दुकान में घुसता है। वह गल्ले से रुपये निकाल रहा है। चोर ने बार बार कर पूरी दुकान खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरा घुमाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रोहतास का कहना है कि चोरी के आरोपी का कुछ सुराग लगा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed