{"_id":"69010b5e85bf7ee48f00621e","slug":"sdm-arrived-to-inspect-the-half-yearly-examinations-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-143063-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अर्धवार्षिक परीक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अर्धवार्षिक परीक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
Tue, 28 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी16-राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सत्यवान मान। स
जींद। जिले के राजकीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को नौंवी कक्षा की हिंदी व दसवीं की अंग्रेजी हुई। इसी के चलते मंगलवार को जंक्शन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का एसडीएम सत्यवान मान ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अर्धवार्षिक परीक्षाओं में स्कूल में सभी व्यवस्थाएं सतोषजनक मिली।
वहीं कक्षा 11वीं की इतिहास तो 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। यह परीक्षाएं छह नवंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में भी नकल रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एसडीएम ने बताया कि इन परीक्षाओं के आधार पर ही विद्यार्थियों का भविष्य है।
इसके बाद एसडीएम ने विद्यालय की सभी मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, शिक्षण वातावरण तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के मुख्य शिक्षक राजेंद्र जगलान ने अवगत कराया कि स्कूल का समय दोपहर पौने एक बजे से शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट तक निर्धारित है।
विज्ञापन
वर्तमान में विद्यालय की प्राथमिक शाखा में 239 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से 216 विद्यार्थी इस दिन उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नौ शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक पद रिक्त पाया गया। एसडीएम ने शौचालयों, पेयजल, बिजली व्यवस्था, विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा, स्वच्छता व मिड-डे मील की गुणवत्ता का विशेष रूप से निरीक्षण किया।
उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद लेकर मिड-डे मील की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। विद्यालय में मिड-डे मील का वितरण दोपहर 3 बजे किया जाता है।
इस संदर्भ में उन्होंने भोजन वितरण का समय दोपहर ढाई बजे करने का सुझाव दिया ताकि विद्यार्थी ताजगी के साथ अध्ययन पर अधिक एकाग्रता रख सकें। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी की प्रतिभा राष्ट्र की पूंजी है। उसका सर्वश्रेष्ठ विकास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
कक्षा छठी में 29 को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू, 30 को विज्ञान व 31 को विकल्प विषय की परीक्षा होगी। कक्षा सातवीं में 29 को गणित, 30 को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू व 31 को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। कक्षा आठवीं में 29 को अंग्रेजी, 30 को सामाजिक विज्ञान व 31 को संस्कृत/पंजाबी/उर्दू की परीक्षा होगी। कक्षा नौवीं में 29 को विज्ञान, 30 को पंजाबी/संस्कृत व 31 को एनएसक्यूएफ व म्यूजिक विषय की परीक्षा होगी।कक्षा दसवीं में 29 को हिंदी व 30 को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा 11वीं में 29 को हिंदी, 30 को गणित/राजनीति विज्ञान, 31 को गृह विज्ञान/इकोनॉमिक्स, तीन नवंबर को अंग्रेजी, चार नंवबर को एनएसक्यूएफ व छह नवंबर को संस्कृति/पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा 12वीं में 29 को संस्कृत/पंजाबी, 30 को बिजनेस स्टडी/केमिस्ट्री, 31 को फाइन आर्ट/म्यूजिक, तीन नवंबर को इतिहास/अकाउंटेंसी, चार नवंबर को इकोनॉमिक्स व छह नवंबर को एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी