फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Screw stuck over salary in Municipal Corporation, file could not be signed in audit branch

नगर निगम में वेतन को लेकर फंसा पेंच, ऑडिट ब्रांच में नहीं हो सके फाइल पर हस्ताक्षर

Thu, 20 Oct 2022 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Screw stuck over salary in Municipal Corporation, file could not be signed in audit branch
नगर निगम में हटाए गए 250 कर्मियों के वेतन को लेकर बुधवार शाम को पेंच फंस गया। जबकि ऑडिट अधिकारी फाइल पर हस्ताक्षर किये बिना सीट छोड़कर चले गए। नाराज निगम कर्मियों ने वीरवार को ऑडिट ब्रांच के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। दूसरी तरफ ऑडिट ऑफिसर का कहना है कि फाइल शाम को पांच बजे के बाद आई। वीरवार को रिकॉर्ड देखकर ही फाइल आगे भेजेंगे।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा कलेक्शन, शौचालयों, पार्कों के रखरखाव व कम्युनिटी सेंटरों के संचालन का काम ठेके पर दिया गया था। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, पार्कों व कम्युनिटी सेंटरों के रखरखाव का ठेका 25 सितंबर को खत्म हो गया है। इसके चलते निजी कंपनी ने 25 सितंबर से ही 250 सफाईकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही कर्मचारियों को दो माह से वेतन तक नहीं मिला है। इसके चलते नगर पालिका कर्मचारी संघ ने पहले निगम अधिकारियों से मांग की कि बकाया वेतन तत्काल दिया जाए। दूसरा नये ठेके में हटाए गए कर्मचारियों को प्राथमिकता से लिया जाए। इसके लिए कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों को मांगपत्र भी दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में 10 अक्तूबर को नगर निगम कर्मी हड़ताल पर चले गये थे।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद पति सूरजमल किलोई, मनोनीत पार्षद राजेश सैनी व पार्षद सुनील उर्फ सोनू ने निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार से बात करके निगम कर्मियों को भरोसा दिया था कि 20 अक्तूबर को कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा, लेकिन अभी तक राशि बैंक खाते में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पांच बजे वे साथी कर्मियों के साथ ऑडिट ऑफिसर राजकुमार वधवा के कार्यालय गए थे। प्रार्थना करनी थी कि वे फाइल पर हस्ताक्षर कर दें, ताकि वीरवार को कर्मचारियों के खातों में बकाया वेतन पहुंच सके। उनके पहुंचने से पहले ऑडिट ऑफिसर सीट छोड़कर चले गए। वीरवार को ऑडिट ब्रांच के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। -संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ
मेरे कार्यालय में फाइल शाम पांच बजे के बाद आई। अब वे वीरवार को रिकॉर्ड देखकर आगे की कार्रवाई करेंगे। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना। -राजकुमार वधवा, उप निदेशक ऑडिट विभाग नगर निगम
आज मिल जाएगा कर्मचारियों को वेतन, मेरी अधिकारियों से बात हुई
नगर निगम के कर्मियों को उनका बकाया वेतन दिलवाने के लिए अधिकारियों से बात हुई है। ऑडिट ऑफिसर से भी पूछा है कि फाइल पर हस्ताक्षर क्यों नहीं हो सके। उन्होंने कहा है कि वीरवार सुबह आते ही हस्ताक्षर हो जाएंगे। -अनिल कुमार, डिप्टी मेयर नगर निगम
निगम कर्मियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल आज भी
उधर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को निगम के सफाईकर्मी व ठेके पर लगे फायरकर्मी हड़ताल पर रहे। इससे शहर में दिन में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि शाम को ठेके पर लगे निगमकर्मी कचरा उठाते नजर आए। ठेके पर लगे फायरकर्मियों के हड़ताल पर जाने पर होमगार्ड व रोडवेज से कर्मियों को आपात ड्यूटी पर बुलाना पड़ा।

नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेशस्तर पर दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। पहले दिन बुधवार को निगमकर्मी काम छोड़कर हड़ताल में शामिल हुए। निगम कार्यालय में टेंट लगाकर सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अब वीरवार को भी निगमकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। प्रधान का कहना है कि सरकार कर्मियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed