फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scramble with corporation's team that went to remove encroachment at Gohana base, home guard injured

Rohtak News: गोहाना अड्डे पर अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से हाथापाई, होमगार्ड घायल

Tue, 25 Apr 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Scramble with corporation's team that went to remove encroachment at Gohana base, home guard injured
गोहाना अड्डे पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ बहस करते लोग । संवाद
रोहतक। शहर के गोहाना अड्डे पर दोपहर बाद करीब तीन बजे अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा हो गया। एक रेहड़ी विक्रेता न केवल केंटर के ऊपर चढ़कर अपना कांटा उठाने लगा, बल्कि उसके दोस्त ने ड्राइवर से हाथापाई कर दी। झगड़े में निगम का एक होमगार्ड राकेश घायल हो गया। उसके अंगूठे में चोट आई। इस संबंध में अतिक्रमण हटाओ अधिकारी के बयान पर संदीप व उसके साथी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक निगम के अधिकारी गुरुदेव सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह अतिक्रमण हटाओ टीम के प्रभारी हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे टीम के साथ गोहाना अड्डे पर अतिक्रमण हटाने गए थे। टीम में केंटर चालक जगजीत निवासी मोहर खेड़ी, सल्लारा मोहल्ला निवासी सुरेन्द्र, अजीत निवासी घिलौड़ कलां, सोमबीर निवासी सिवाह जीन्द, विशेष निवासी बोहर, बलराज निवासी खरावड़ , जोगेन्द्र निवासी गद्दी खेड़ी, राधेश्याम निवासी खरबला हिसार, राकेश निवासी भालोठ , पवन निवासी सिसाना सोनीपत व सतबीर निवासी रुड़की थे। गोहाना अड्डे पर पहुंचकर जब रेहड़ी वालों का सामान कैंटर में डालने लगे।
विज्ञापन

तभी संदीप नाम का युवक गाड़ी के ऊपर चढ़ गया और जबरन जब्त किया गया कांटा लेने लगा। इससे होमगार्ड राकेश के अंगूठे में चोट आ गई और खून बहने लगा। इसी बीच युवक का एक साथी कैंटर चालक जगजीत सिंह से हाथापाई करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मौके पर हंगामा मच गया। कई दुकानदार अपना सामान वापस उतारकर ले जाने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल निगम कर्मी का मेडिकल करवाकर आरोपी युवक संदीप व उसके दोस्त के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, हाथापाई करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए थाने में केस दर्ज करवा दिया है। साथ ही बाजारों में कई बार चेतावनी दी गई है कि वे अतिक्रमण न करें। सामान जब्त करने के साथ-साथ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारा व रेहड़ी वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed