फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Schools closed till June 30, teachers will solve children's problems on WhatsApp

Rohtak News: 30 जून तक स्कूल बंद, व्हाट्सएप पर शिक्षक दूर करेंगे बच्चों की उलझनें

Sun, 24 May 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Schools closed till June 30, teachers will solve children's problems on WhatsApp
60-रोहतक के मॉडल टाउन शहीद दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इस बार छुट्टियां सिर्फ आराम के लिए नहीं होंगी। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थी रचनात्मक गतिविधियों के साथ छुट्टियां बिताएं ताकि सीखने की प्रक्रिया जारी रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि अवकाश के दौरान बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क, आर्ट क्राफ्ट, कहानी लेखन, पेड़-पौधे लगाने, योग और घरेलू कामों में भागीदारी जैसे टास्क दिए गए हैं। इससे बच्चे मोबाइल फोन व टीवी तक सीमित न रहेंगे और कुछ नया सीखेंगे। स्कूलों को कहा गया है कि वे बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां तय करें और अभिभावकों को भी इसमें जोड़ा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पढ़ाई में बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन जुड़े रहने को कहा गया है। बच्चे किसी भी विषय से जुड़ा संशय व्हाट्सएप पर भेज सकेंगे और शिक्षक उसका समाधान करेंगे। जरूरी टॉपिक पर छोटे वीडियो या नोट्स भी शेयर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed