{"_id":"4ce27e2a2f8eb0e0f7eef663d80caf86","slug":"school-bus-crush-the-biker-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Thu, 28 Nov 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में निजी स्कूल की बस ने वीरवार सुबह एक साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह आठ बजे आरडीएस स्कूल, बूचावास की मिनी बस लूखी, कोटिया, करीरा, भड़फ से 30-35 बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी।
इस दौरान अचानक बस का कंडेक्टर साइड का पिछला टायर निकल गया।
इससे बस अनियंत्रित होकर उसी दिशा में जा रहे साइकिल सवार गांव भड़फ निवासी दयाराम को कुचलती हुई करीब 100 मीटर दूर जाकर बंद हो गई।
हादसे में दयाराम की मौत हो गई। हादसा देख बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्कूल संचालक कर्णसिंह ने बताया कि बस की एक महीने पूर्व नारनौल में सर्विस कराई थी लेकिन टायर निकलकर दूर जाना खेद की बात है।
कनीना पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश सोनी ने बताया कि हादसे में हुई दयाराम की मौत की जांच की जा रही है।