फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sawan, shivratri, shiv puja, shivratri, gangajal, rohtak, haryana

मन में श्रद्धा, हाथ में गंगाजल और जुबान पर बम भोले

Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
 sawan, shivratri, shiv puja, shivratri, gangajal, rohtak, haryana
सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala
मन में श्रद्धा, हाथ में गंगाजल और जुबान पर बम भोले के जयकारे। शिवालयों के बाहर लगी भक्तों की कतारें और अंदर देवों के देव महादेव का भव्य शृंगार। यही नजारा था किलोई के प्राचीन शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर, गोकर्ण डेरे के शिव मंदिर और गुफा वाले मंदिर का। इसके साथ ही जिले के अन्य मंदिरों में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा। सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि पर भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया।
विज्ञापन


देवों के देव को दूध, दही, गंगाजल, धतूरा, बेल पत्र, भांग, फूल, फल और मिठाई अर्पित की। चंदन और घी के दीपक जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात्रि 12 बजे के बाद से ही शिवालयों में भक्त पहुंचने शुरू हो गए। 168 साल बाद बने शुभ संयोग पर महाकाल की कृपा पाने के लिए पूजन का यह सिलसिला देर रात तक चला। अनेक भक्तों ने काल सर्प दोष की पूजा भी करवाई। शिव लिंग पर चढ़े दूध और फल को प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा गया। कहीं जरूरतमंद बच्चों में दूध बांटा गया तो कहीं दूध-केले का जूस बनाकर शिव भक्तों को प्रसाद के रूप में पिलाया गया। जलाभिषेक के दौरान भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें भी बनाई गईं। साबूदाने की खीर खिलाई गई तो भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन


खाले बाजरे की रोटी भोलेनाथ... भजन पर झूमे भक्त

माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में भी शिव का अभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। यहां भक्तों ने भांग, दही, गंगाजल, तुलसी और बेल के पत्तों से शिव की आराधना की। परिवार की सलामती के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुआ जिसमें सेविका ममता शर्मा ने भजन ‘खाले बाजरे की रोटी भोलेनाथ, भोले मैं ना चलूंगी तेरे साथ, शिव शंकर बेड़ा पार करो...’ गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गुलशन भाटिया और संजय खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा संगठन मंत्री और मंडल कमिश्नर ने भी किया रुद्राभिषेक

डेरा बाबा बालकपुरी धाम में भी दिनभर महाकाल का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक हुआ। यहां भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के साथ जिला अध्यक्ष अजय बंसल और मंडल कमिश्नर चंद्र प्रकाश ने अपनी पत्नी सहित भोलेनाथ का अभिषेक किया। डेरे के महंत बाबा कर्णपुरी के नेतृत्व में रुद्राभिषेक यज्ञ भी हुआ। इस अवसर पर मनमोहन गोयल, निर्मला गोयल, टीटू जिंदल, बाबा सुरेशपुरी, पंडित सुरेश वशिष्ठ, लाला पुरी, अशोक कपूर, बाबू राम शर्मा और जतिन शर्मा मौजूद रहे।

हनुमान मंदिर में शिव परिवार विराजमान

हनुमान मंदिर में शिव परिवार की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस दौरान हवन और भजन कीर्तन भी हुआ। इसके बाद भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डिप्टी मेयर अशोक भाटी भी पहुंचे। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा, डॉ. गोपाल कृष्ण, राहुल कपूर, मोहन लाल, पंकज परूथी, राजन, रिंकू, पवन मित्तल, विनोद खन्ना, बंटी, गौरा, पूजा शर्मा, पूजा खन्ना, मीना और मनीषा मौजूद रहे।


शिवाजी कॉलोनी में 51 शिवलिंग का अभिषेक

शिवाजी कॉलोनी के शिव मंदिर में 51 शिवलिंग का एक साथ अभिषेक किया गया। मंदिर में सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह अभिषेक दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान सभी शिवलिंग पर चढ़े करीब 500 किलो दूध को जरूरतमंदों और बच्चों में बांटा गया। मंदिर के पंडित संदीप पाठक ने बताया कि सावन शिवरात्रि पर शिव भक्तों ने विधि-विधान से अभिषेक किया। पहले भोलेनाथ को दही, शहद, घी और चंदन से नहलाया गया। इसके बाद उनका फूल माला, रुद्र माला, त्रिशुल, चांदी के नाग-नागिन और बेल पत्र से शृंगार किया गया। उन्हें फल का भोग लगाया गया। इस दौरान भगवान शिव की आरती भी हुई। मंदिर में शाम तक भोले की अर्चना और अभिषेक का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed