फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarvakhap's demand: Government should legalize the consent of parents in love marriage

सर्वखाप की मांग: प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति को कानूनी रूप दे सरकार, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
सार

सर्वखाप पंचायत ने समगोत्र विवाह के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। हिंदू मैरिज एक्ट में आवश्यक संशोधन करने की भी मांग की गई है। 

विज्ञापन
Sarvakhap's demand: Government should legalize the consent of parents in love marriage
मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन देते हरियाणा सर्वखाप पंचायत के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सर्वखाप पंचायत के तत्वावधान में नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल व देशवाल खाप के कार्यकारी प्रधान संजय देशवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। समाज में फैल रही कुरीतियों, विशेषकर सहमति संबंध व समगोत्र विवाह के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में आवश्यक संशोधन किया जाए ताकि गांव व समगोत्र में शादी न करने की सदियों से चली आ रही परंपरा का उचित निर्वाह हो सके। संजय देशवाल ने कहा कि समाज में नई कुरीतियां दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हमारे बुजुर्गों ने परिवार का जो ढ़ाचा विकसित किया था, उसे ये कुरीतियां नष्ट कर रही है।
विज्ञापन


यह है मांग
खाप नेताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि सहमति संबंध का कानून रद्द किया जाए। प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति को कानूनी रूप से जरूरी किया जाए। विवाह के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल, देशवाल खाप कार्यकारी प्रधान संजय देशवाल, अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा सचिव रणबीर, राष्ट्रीय महासचिव गठवाला खाप अशोक मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री खाप सुरेंद्र खत्री, हुड्डा खाप प्रवक्ता जगवंत हुड्डा, बलबीर सिंह चहल खाप, सुरेश बहलपुर प्रधान नौ गाम खाप व रामराय, दिलबाग सिंह बाजवान प्रधान सैन समाज हरियाणा, दयानंद देशवाल प्रधान जाटसभा नागलोई, ओमप्रकाश कडेला प्रधान कडेला खाप, राजवीर सहरावत महासचिव जाटसभा नागलोई, प्रधान रामनिवास लोहान सातरोल खाप, सोमदत्त शर्मा, प्रमिंदर सिंह संधु, राजेन्द्र प्रधान 360 सोनीपत जटवाड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed