फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarvakhap Kisan Sammelan on the platform of Maham Chaubey on 11 February

महम चौबीसी के चबूतरे पर सर्वखाप किसान सम्मेलन 11 फरवरी को

Mon, 08 Feb 2021 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sarvakhap Kisan Sammelan on the platform of Maham Chaubey on 11 February
पत्रकारों से बातचीत करते विभिन्न खापों के प्रतिनिधि । संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महम चौबीसी चबूतरे पर 11 फरवरी को होने वाले सर्वखाप किसान सम्मेलन में हरियाणा ही नहीं बल्कि उत्तर भारत की सभी खाप व पाल व किसान यूनियन बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी। रविवार को सरकारी पर्यटक केंद्र पर पुराने रोहतक की सभी खापों, पालों व किसान यूनियन की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई। इसमें सर्वसम्मति से घोषणा की कि इस सर्वखाप किसान सम्मेलन में किसानों के लिए पद त्याग करने वाले नेताओं के सम्मान समारोह में सभी किसान यूनियन एवं खापों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वखाप सर्वजातीय युवा पंचायत के अध्यक्ष सतीश राठी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों पर अपनाई जा रही हठधर्मिता का किसान अच्छे से जवाब देने में सक्षम है। इसी कड़ी में युवाओं को लगातार जोड़ा जा रहा है तथा इस आंदोलन को निर्णायक बनाया जाएगा। सतीश राठी ने कहा कि हरियाणा सर्वखाप सर्वजातीय युवा पंचायत और महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत पहले ही किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपने पद का त्याग करने वाले नेता अभय सिंह चौटाला को किसान रत्न से सम्मानित करने की घोषणा कर चुकी हैं। इस प्रेसवार्ता के माध्यम से ये भी घोषणा की गई कि इस सम्मेलन मे अपने पद का त्याग करने वाले नेताओं एवं किसान आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले किसान संगठनों को भी सम्मानित किया जाएगा। लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने कहा कि किसान आंदोलन आम आदमी से जुड़ा हुआ आंदोलन है। अगर यह आंदोलन सफल नहीं होगा तो देश का ताना-बाना बिगड़ जाएगा और उसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ेगा। इसलिए हम पूर्ण रूप से 11 फरवरी को महम चौबीसी सर्वखाप किसान सम्मेलन को समर्थन देते हैं। प्रेसवार्ता में महम चौबीसी के प्रधान तुलसी ग्रेवाल, धनखड़ खाप के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल, सिवाच खाप के प्रधान रणबीर सिवाच, देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल, गठवाला खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, कादियान खाप के प्रवक्ता सुखचंद कादियान, हुड्डा खाप के प्रतिनिधि तेजबीर हुड्डा, लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल, अखिल भारतीय किसान यूनियन (अ) के प्रदेशाध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान डीघल, भाकियू से सतीश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed