फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarv Khap Mahapanchayat will held on 21 may on the historic platform of Meham

Haryana: महम के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वखाप महापंचायत 21 को, पहलवानों के समर्थन में लिया जाएगा बड़ा फैसला

Fri, 19 May 2023 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 10:43 PM IST
सार

इसमें देश की सभी खाप पंचायतें, किसान संगठन, महिला संगठन तथा आमजन पंचायत में भाग लेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि महम चौबीसी पंचायत ने हमेशा बहन-बेटियों के मान सम्मान के लिए लड़ी है।

विज्ञापन
Sarv Khap Mahapanchayat will held on 21 may on the historic platform of Meham
महम में होने वाली पंचायत की जानकारी देते खाप प्रतिनिधि और ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले में मेहर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता वाली महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने 21 मई को महम चौबीसी के चबूतरे पर होने वाली राष्ट्रस्तरीय खाप महापंचायत के आयोजन की रूपरेखा तैयार की है। पंचायत ने 20 मई तक का अल्टीमेटम केंद्र सरकार को दे रखा है। चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार महिला पहलवानों की बात नहीं सुनती है तो 21 को महापंचायत में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी पहलवानों के समर्थन में कठोर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


मेहर सिंह ने बताया कि महिला खिलाड़ियों ने पंचायत के सामने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आरोपी बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी न होने के संकेत दिए हैं। इसके बाद पंचायत सक्रिय हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि जंतर-मंतर दिल्ली धरने पर बैठी महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए 21 मई को चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महम में सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें देश की सभी खाप पंचायतें, किसान संगठन, महिला संगठन तथा आमजन पंचायत में भाग लेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि महम चौबीसी पंचायत ने हमेशा बहन-बेटियों के मान सम्मान के लिए लड़ी है। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत बेटियों के हित के लिए कठोर फैसला लेगी। खाप प्रवक्ता कृष्ण बडाली ने कहा कि चौबीसी सर्वखाप पंचायत के फैसले हमेशा सर्वमान्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव मास्टर रामफल राठी ने कहा कि 21 मई को सुबह साढ़े दस बजे पंचायत शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सर्वखाप महापंचायत में पहुंचे। इस अवसर पर नहरा खाप युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नहरा, महम तपा प्रधान महाबीर सिंह, निंदाना तपा प्रधान सरजू राठी, बहलबा तपा प्रधान बलजीत,सैमाण तपा प्रधान हुक्म सिंह,मोखरा तपा प्रधान रामकिशन मलिक, मुंढाल तपा प्रधान दयानन्द व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed