{"_id":"67b76b5fcf60775eb90ce32b","slug":"sanya-of-the-law-department-won-the-conversation-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-604172-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संभाषण प्रतियोगिता में विधि विभाग की सान्या ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संभाषण प्रतियोगिता में विधि विभाग की सान्या ने मारी बाजी
Thu, 20 Feb 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोहतक : एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में भारत का नियति से साक्षात्कार एवं भारतीय संविधान विषयक संभाषण प्रतियोगिता हुई।
भारतीय संविधान के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से हुई इस अंतर विभागीय व अंतर महाविद्यालयी संभाषण प्रतियोगिता में विधि विभाग की सान्या प्रथम रही। अंग्रेजी व विदेशी भाषा विभाग की छात्रा हीना अहलावत द्वितीय स्थान पर रही। विधि विभाग की छात्रा अंकिता पांडे तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों सहित एमडीयू सीपीएएस, गुरुग्राम व संबद्ध महाविद्यालयों के 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का दायित्व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. सरोजनी नांदल, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डा. रवि प्रभात तथा इमसार की प्राध्यापिका डा. शैरी ने किया। डा. सरोजनी नांदल व डा. रवि प्रभात ने प्रतियोगिता उपरांत प्रतिभागियों को संभाषण में प्रभावी संचार के गुर बताए। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक व निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने किया। सुनित मुखर्जी नेकहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जागरूक, जिम्मेदार नागरिक होना होगा व भारतीय संविधान का गौरवशाली वाॅलंटियर होना होगा। कार्यक्रम के समन्वयन का दायित्व निर्वहन निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी तथा उनकी टीम ने किया। डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा इस कार्यक्रम के संयोजक रहे।
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र शर्मा, राजकीय महाविद्यालय, सांपला के प्राध्यापक डा. दीपक लठवाल, पीआरओ पंकज नैन समेत संबद्ध महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।