फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitation workers on strike for two days from today, garbage will not be collected from the city

Rohtak News: सफाई कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर, शहर से नहीं उठेगा कचरा

Thu, 14 Dec 2023 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 14 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike for two days from today, garbage will not be collected from the city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम में 14 व 15 दिसंबर को पेन डाउन, टूल डाउन हड़ताल रहेगी। सफाई कर्मचारियों के काम नहीं करने से पहले से ही लगे कचरे के ढेर दो दिन में और बढ़ेंगे। इससे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हड़ताल के चलते निगम में कार्यालय संबंधी कार्य भी प्रभावित रहेगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुसामड़ ने कहा कि हमारे आंदोलन के चलते सरकार से बात हुई थी। इसमें सरकार से समझौता हुआ था। इसके बाद सरकार ने इसे मानने से इन्कार कर दिया। इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है। अपनी मांगों को लेकर की कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में 4, 5, 6 दिसंबर को हरियाणा की प्रत्येक इकाई में 24-24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की गई। अब 14 व 15 दिसंबर को नेन डाउन, टूल डाउन हड़ताल की घोषणा की गई है। सरकार कर्मचारियों की मांगो को पूरा करने के बारे में अब भी कोई कदम नहीं उठाती है तो संघ हड़ताल को और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि यह हड़ताल प्रदेशभर में रहेगी। इसमें अनुबंधित कर्मचारियों से भी शामिल होने का आह्वान किया गया है। सरकार निजीकरण पर जोर दे रही है। इस बारे में लोगों को भी अवगत कराया जाएगा। आमजन के लामबंद होने से व्यवस्था में सुधार की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed