{"_id":"6679b4e9962bdf988206c322","slug":"sanitation-workers-beaten-in-bhiwani-chungi-and-pada-locality-rohtak-news-c-17-roh1019-450253-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भिवानी चुंगी व पाड़ा मोहल्ले में सफाई कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भिवानी चुंगी व पाड़ा मोहल्ले में सफाई कर्मियों को पीटा
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया है, दूसरी तरफ सोमवार को भिवानी चुंगी व पाड़ा मोहल्ले में सफाई करते समय चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी व पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी गई है।
नगर निगम के सुपरवाइजर नरेंद्र राव ने बताया कि निगम की टीम सोमवार सुबह भिवानी चुंगी के पास नाले की सफाई कर रही थी। नाले में एक फैक्टरी से केमिकल डाला जा रहा है, इसके चलते सफाई करते समय काफी दिक्कत आई। सफाई के दौरान नाले के ऊपर बना रेंप टूट गया। इसको लेकर फैक्टरी मालिक सफाई कर्मियों से अभद्रता करने लगा। थोड़ी देर बाद वह आया तो उससे भी गाली-गलौज किया। साथ ही अपने प्रभाव की धमकी दी। उसने निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह को अवगत कराया। इसके बाद थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। वहीं, सफाई कर्मी दीनदयाल ने सल्लारा मोहल्ला पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि वह पाड़ा मोहल्ले में सफाई कर रहा था। तभी नरेश नाम के युवक अपशब्द कहने लगा। पहले भी उससे अभद्रता कर चुका है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां की गई नालों की सफाई
वहीं, निगम की तरफ से शौरा कोठी रोड, राजेन्द्रा कालोनी स्थित भिवानी रोड, छोटूराम चौक से कैनाल रैस्ट हाउस चौक, कमला नगर, किला रोड, गोहाना रोड, हुड्डा काम्पलैक्स से छोटूराम चौक तक के नालों की सफाई की गई।