{"_id":"652ef6c9729226e30202ce29","slug":"sanitation-workers-are-ambassadors-of-cleanliness-rohtak-news-c-17-roh1020-272739-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सफाई कर्मचारी हैं स्वच्छता के दूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सफाई कर्मचारी हैं स्वच्छता के दूत
विज्ञापन
रोहतक। सफाई कर्मचारी स्वच्छता के दूत हैं। ये ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाते हैं। सफाई कर्मी स्किल्ड बनें, उच्च शिक्षा प्राप्त करें। अपने और अपने परिवार का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाएं। यह कहना है हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार का। वह मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सफाई कर्मियों से संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मियों के कौशल संवर्धन पर फोकस कर रही है। कौशल ही भविष्य में रोजगार प्राप्त करने की कुंजी होगी। एमडीयू के सफाई कर्मियों से किए संवाद में उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय पूरे देश में स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आया है। इसका श्रेय यहां के कर्मठ एवं मेहनती सफाई कर्मियों को जाता है। कुलसचिव ने एमडीयू को साफ-सुथरा रखने में यहां के सफाई कर्मियों के किए जा रहे कार्य को सराहा।
विज्ञापन
इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डीन एकेडमिक अफेयर्स ने एमडीयू की उन्नति में सफाई कर्मियों के योगदान को अहम बताया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने भी एमडीयू के विकास में सफाई कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। डीडीई कोऑर्डिनेटर डाॅ. विनय मलिक ने आभार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर एमडीयू के अधीक्षक श्याम सुंदर, राकेश जैन व सुभाष चंद्र, सहायक दीपक कुमार, एमपीएचएस राजेंद्र कुमार, स्वच्छता सर्वेक्षक विकास रोहिल्ला समेत विवि के समस्त सफाई कर्मी उपस्थित रहे।