{"_id":"69a0999b28ce1ab632037717","slug":"sanitation-near-the-pgi-canteen-has-collapsed-patients-are-eating-in-filth-rohtak-news-c-17-roh1020-816443-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई की कैंटीन के पास सफाई व्यवस्था चरमराई, मरीज गंदगी में खाना खा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई की कैंटीन के पास सफाई व्यवस्था चरमराई, मरीज गंदगी में खाना खा रहे
विज्ञापन
4-पीजीआई कैंटीन में गंदगी के पास बैठकर खाना खाते लोग। संवाद
रोहतक। पीजीआई में ओपीडी के पास स्थित दुकानों के आसपास सफाई व्यवस्था बदहाल है। दुकानों के पास ही दूषित पानी जमा रहता है। इससे गंदगी का आलम बना रहता है। दुकानों के बाहर ही केले के छिलके, पॉलीथिन व अन्य कचरा भी दूर तक बिखरा पड़ा रहता है। इस गंदगी के बीच ही लोग भोजन करने को विवश हैं।
दुकानदारों की तरफ से जिन काउंटरों का उपयोग सामान रखने या खाना बनाने के लिए किया जा रहा है, उनकी सफाई का भी बुरा हाल है। इन काउंटरों के आसपास व नीचे कचरा जमा रहता है। परिसर में पत्ते पड़े रहते हैं। पीजीआई में रोजाना हजारों लोग यहां खाने-पीने के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। आस-पास ही प्लास्टिक के डिब्बे पड़े रहते हैं जिनमें खाद्य पदार्थ होता है। समय के साथ इसमें दुर्गंध हो जाती है। फिर यही बीमारियों का कारण बनते हैं। इस कारण परिसर में दुर्गंध फैली रहती है। मरीज यहां भोजन करने को मजबूर है। संस्थान का इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन
-- -- --
भाई को ओपीडी में दिखाने आया था। दो दिन से पेट दर्द की शिकायत है। वह इलाज के इंतजार में लाइन में खड़ा है। छोटा भाई साथ है। यहां खाने के लिए आ थे। दुकान के हालात व सफाई देखकर खाने का मन नहीं हो रहा। खाने की कोई और साफ सुथरी जगह आसपास नहीं है। -रोहित, झज्जर
-- -- -- -
सफाई का बुरा हाल है। प्रशासन का सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं है। कुछ मरीजों को इलाज के लिए कई दिन रुकना पड़ता है। ऐसे में उनके परिजन यहां के दूषित माहौल में भोजन करके बीमार हो सकते हैं। पीजीआई प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -रमन, गांधरा, रोहतक
-- -- -- -
वर्जन
दुकानदारों को पहले भी सफाई को लेकर हिदायतें दी जा चुकी हैं। चालान भी किए गए थे। परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। -डॉ. वरुण अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआई।