फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sandeep of Makrauli was murdered due to friendship with the girl

युवती से दोस्ती के कारण हुई थी मकड़ौली के संदीप की हत्या

Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sandeep of Makrauli was murdered due to friendship with the girl
मकड़ौली कलां से सवा साल पहले लापता हुए संदीप की हत्या यूपी की युवती से दोस्ती के कारण की गई। संदीप से पहले सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल कलां का नवीन उर्फ छोटा भी युवती से बातचीत करता था। संदीप युवती के साथ मिलकर नवीन को रास्ते से हटाना चाहता था, लेकिन समय रहते नवीन को इसकी भनक लग गई। उसने अपने साथियों के साथ संदीप की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि नवीन ने वारदात करने की बात कुबूल कर ली है। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सज्जन कुमार ने बताया कि 16 अगस्त 2020 को मकड़ौली कलां निवासी संदीप घर से खरखौदा जाने की कहकर निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद मिला। 28 अगस्त को उसकी मां ने सदर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसी बीच यूपी की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सूचना दी कि नहर में दादरी के पास एक युवक का शव मिला है। पता चला कि यह शव मकड़ौली कलां निवासी संदीप का था। हालांकि लंबे समय तक यह खुलासा नहीं हो सका कि संदीप की मौत कैसे हुई। वह खुद डूबा या उसे डुबोकर मारा गया। इसी बीच ग्रेटर नोएडा पुलिस ने भैंसवाल कलां निवासी नवीन उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया। वहां से गोहाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ में नवीन उर्फ छोटा ने खुलासा किया कि उसने मकड़ौली कलां निवासी संदीप की हत्या की थी। खुलासे के बाद अब सीआईए 2 आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकार्ड है, उसके खिलाफ हत्या के केस सहित 15 से 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

संदीप को युवती के माध्यम से बुलाया था खरखौदा
डीएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी नवीन उर्फ छोटा की उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती से दोस्ती थी। कुछ समय बाद संदीप की दोस्ती भी उसी युवती से फेसबुक पर हो गई। संदीप ने नवीन को रास्ते से हटाने के लिए युवती के साथ मिलकर नवीन की हत्या का प्लान बनाया। युवती ने फोन करके नवीन को रोहतक में बुला लिया। नवीन ने अपने किसी साथी को युवती को लेने भेज दिया। नवीन को संदीप के प्लान के बारे में पता चल गया था। नवीन ने युवती से व्हाट्सएप पर कॉल की और उसे संदीप से बात करके आने को कहा। युवती के कहने पर संदीप खरखौदा में केएमपी के पास पहुंचा, जहां पर नवीन व उसके साथी संदीप को अपने साथ ले गए। सभी ने मिलकर संदीप की यूपी के दादरी में नहर के पास पानी में डुबाकर हत्या कर दी। साथ ही शव फेंक कर भाग गए। पुलिस अब नवीन के अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed