{"_id":"66de1fce9e439725380f7cd4","slug":"samvatsari-mahaparva-is-a-festival-to-forget-enmity-and-opposition-and-embrace-it-sadhvi-rohtak-news-c-17-roh1020-500123-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैर और विरोध को भुलाकर गले लगाने का पर्व है संवत्सरी महापर्व : साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैर और विरोध को भुलाकर गले लगाने का पर्व है संवत्सरी महापर्व : साध्वी
विज्ञापन
04सीटीके25..संवत्सरी पर्व पर ग्रीन रोड स्थित जैन तेरापंथ भवन पहुंचे समाजसेवी राजेश जैन व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। ग्रीन रोड स्थित जैन तेरापंथ भवन में साध्वी सुमन के सानिध्य में धर्म आराधना चली। पर्युषण पर्व में आठ दिनों तक जप, तप, संवर, पौषध व प्रतिक्रमण होते हैं। इसमें पश्चाताप और प्रायश्चित कर आत्मा की शुद्धि की जाती है। सात दिनों का यह एक प्रशिक्षण है। आठवें दिन संवत्सरी महापर्व के रूप में मनाया गया।
साध्वी सुमन ने अमृतवर्षा करते हुए कहा कि इस दिन साधु-साध्वीवृंद के केशलोच करते हैं। वे चौविहार उपवास करते हैं। अपने विगत वर्ष भर के पापों का प्रायश्चित करने के लिए प्रतिक्रमण करते हैं। गृहस्थ जीवन जीने वाले श्रावक-श्राविकाएं भी 24 घंटे का उपवास, पौषध, संवर और संयम की आराधना करते हैं।
साध्वी ने क्षमायाचना के बारे में कहा कि संवत्सरी महापर्व पर एक-दूसरे के साथ वैर और विरोध को भुलाकर गले लगाने का पर्व है। गलती होना तो इंसान की प्रकृति है, माफ नहीं करना विकृति है। गलती को माफ कर देना हमारी संस्कृति है। इसलिए संवत्सरी के दिन छोटे बच्चे से लेकर बड़े सब पैर छूकर क्षमायाचना करते हैं।
विज्ञापन
वहीं एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, हिमांशु ग्रोवर व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य बतरा ने आशीर्वाद लिया। इसके साथ सभी का अंग वस्त्र व जैन साहित्य से सम्मान किया गया। इस मौके पर संरक्षण श्रीकृष्ण जैन, डॉ. आरबी जैन, मंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मदन मोहन जैन, श्लेश जैन, नरेश जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन, दिनेश जैन, सौरभ जैन मौजूद रहे।