फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Samargopalpur case...Bhupendra's brother said- murder was done due to enmity, threats were being received

Rohtak News: समरगोपालपुर मामला...भूपेंद्र का भाई बोला- रंजिश में की गई हत्या, मिल रही थीं धमकियां

Mon, 17 Mar 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Samargopalpur case...Bhupendra's brother said- murder was done due to enmity, threats were being received
रोहतक। समरगोपालपुर के युवक भूपेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रंजिश के चलते हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के भाई का कहना है कि उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसी के चलते उसके भाई की कार से सीधी टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरी कहानी से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक समरगोपालपुर निवासी अरविंद ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि आठ जनवरी 2025 को उसके पिता सुरेश पर जानलेवा हमला किया गया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के युवक विजय को गिरफ्तार किया था। आरोपी न्यायिक हिरासत के चलते जेल में है। अन्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। आरोपियों की तरफ से परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। कहा जा रहा था कि उनको छोड़ेंगे नहीं या फिर राजीनामा कर लो। आरोपी उनके घर के आसपास भी घूमते देखे गए हैं। शनिवार को उसका भाई भूपेंद्र बाइक पर खेत की तरफ गया था। उसे पता चला कि भूपेंद्र को सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी है। आरोप है कि कार में जैकी व राजेश थे, जिन्होंने अपने भाई विजय से सलाह करके उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

--------
12 लोगों के खिलाफ हत्याा का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठेगा।
एसआई प्रकाशचंद, सह थाना प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed