फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salute to the women power doing commendable work

Rohtak News: सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति को किया प्रणाम

Sat, 09 Mar 2024 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Salute to the women power doing commendable work
रोहतक। नारी शक्ति के सम्मान के साथ अमर उजाला के तीन दिवसीय गांव महोत्सव का शानदार आगाज शुक्रवार को पुराना आईटीआई मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रहे। अध्यक्षता एलपीएस बोसार्ड के एमडी उद्योगपति राजेश जैन ने की। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति राजेंद्र बंसल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव महोत्सव के पहले दिन महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। नारी सशक्तीकरण में योगदान करने वाली मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमर उजाला के 75 वर्ष का सफर और हरियाणा में 10 वर्ष के सफर की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां सेल्फी कॉर्नर, गेम्स, खाने-पीने सहित खरीदारी के अन्य स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन


स्टॉल पर उमड़े लोग, जमकर की खरीदारी
हीरो मोटर्स पावर्ड बाय इनोवेशन, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, डाबर कूल किंग, टाटा टिस्कॉन व अन्य स्टॉल महोत्सव में लगाए गए। इन स्टाॅल पर काफी भीड़ बनी रही। लोगों ने भी खूब खरीदारी की। इसी के साथ खेलों के स्टॉल एवं झूलों पर बच्चे मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव महोत्सव में पहुंचे बाइक खरीदार
गांव महोत्सव में पहले दिन शुक्रवार को हीरो मोटर्स पावर्ड बाय इनोवेशन का स्टॉल चर्चा का विषय बना रहा। यहां बहादुरगढ़ निवासी मंजीत सैनी ने पहली बाइक खरीदी। यह बाइक और कंपनी का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इन महिलाओं को मिला सम्मान
नारी शक्ति अवाॅर्ड विजेता अनिता छिकारा, बाल कल्याण समिति की सदस्य बीना कौशिक, मिसेज एशिया वंदना वर्मा, आशा वर्कर सुमन और कांता, इंफ्लूएंसर पूजा अहूजा, मिसेज डायनेमिक स्टाइलिश पूनम बिष्ट, कियो फैशन नाइट 2024 की विजेता सारिका बिस्ला, डॉ. दिपांशी, डॉ. कुलप्रतिभा, एक्सिस बैंक की उपाध्यक्ष मोनिका कथूरिया, आस्था प्ले स्कूल की प्राचार्य अनिता शर्मा, मृदुला सिंधवानी, सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति दुआ, सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजक तनवी जैन और पूनम परदेसी, जीडी गोयनका स्कूल की प्राचार्य अनामिका बलहारा, गृहिणी रंजना मिगलानी और संगीता, बेस्ट आंगनबाड़ी अवॉर्ड विजेता सुनीता हंस, आशा वर्कर अवाॅर्ड विजेता शर्मिला, ममता और बिमला देवी, डॉ. रीना सोनी, डॉ. वीना, समाजसेवी सोनिया, समाजसेवी सुनीता सिंगला, डॉ. रिचा पवार, डॉ. रीतू धनखड़, समाजसेवी वंदना वर्मा, छात्रा गीतांजलि, डॉ. सोनिका लांबा, कवि खुशबू जैन, दीपा मान, डिंपल डांग, साक्षी, रीना सोनी को मंच पर सम्मानित किया गया।


इस वर्ष महिला दिवस का विषय इंस्पायर इंक्लूजन है। इसका मतलब है कि महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना। महिला का सम्मान करना भगवान शिव के मार्ग पर चलने के समान है। खेल, व्यापार, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में महिलाओं का योगदान है। इससे ही देश का विकास संभव हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है। इसे तीसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य भी महिलाओं के योगदान से ही संभव होगा।

- राजेश जैन, उद्योगपति।


महिला वर्ग हमेशा से योग्य रहा है। परिवार का समर्थन ही महिला का सहारा है और प्रेम के रूप में समर्थन की ही महिलाएं अपेक्षा करती हैं। महाशिवरात्रि और महिला दिवस इस वर्ष एक ही दिन मनाया जा रहा है। इससे बेहतर संजोग कभी नहीं आया है। समाज का विस्तार तभी होगा, जब महिलाओं के प्रति समाज अपनी सोच बदलेगा। उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे, तभी परिवार और समाज का विस्तार होगा।
- राजेंद्र बंसल, उद्योगपति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed