फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salute to the martyrs of Kargil, honor the brave women

Rohtak News: कारगिल के शहीदों को किया नमन, वीर नारियों का सम्मान

Sat, 27 Jul 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrs of Kargil, honor the brave women
कारगिल विजय दिवस पर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन, डीसी ने युद्ध स्मारक व शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए
विज्ञापन

-प्रशासन, सामाजिक संगठन और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए
फोटो-16

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बाल भवन स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए वीर शहीदों को जिलावासियों की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक संगठन और संस्थाओं ने भी शहीदों को नमन किया।
डीसी शक्ति सिंह जिला सैनिक बोर्ड परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सैनिकों को याद किया। डीसी ने वीर नारियों को सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि सन 1999 में आज ही के दिन हमारे देश के वीर योद्धाओं ने दुश्मन सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। कारगिल युद्ध में जिला झज्जर के वीरों सैनिकों का अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जिला के 11 वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर कल्याण अधिकारी विंग कमांडर सुनील कुमार, सूबेदार विजेंद्र सिंह, सीपीओ शमशेर सिंह, सतबीर सिंह, रामबीर सिंह, बिजेंद्र, एक्ससर्विस मैन के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन


ढाकला विद्यालय में कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया

झज्जर। शौर्य और पराक्रम का उत्सव कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन ब्लॉक साल्हावास के शहीद धर्मबीर मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़ाकला में किया गया, जिसमें एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, अध्यापकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर झज्जर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना व विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र ने कार्यक्रम में शिरकत की। डीईओ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें हमारे जवानों के अदम्य साहस और देशभक्ति की याद दिलाता है। इस अवसर पर प्राचार्य वेदप्रकाश, विजय धनखड़, हमें योगिता, राहुल तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहु कालेज में शहीदों की याद में किया पौधरोपण

साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वाणिज्य व अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय प्रांगण में ''''त्रिवेणी'''' लगाते हुए पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि देश के जवान सरहद पर विषम परिस्थितियों में खड़े रहकर देश की रक्षा करते हैं। हमें उन माता-पिता का सम्मान करना चाहिए जो अपने बच्चों को देश की रक्षा के लिए समर्पित कर देते हैं। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार, सुनील कलकल, डाक्टर रवींद्र सिंह, मीडिया प्रभारी मोनिका मौजूद रहे।


करगिल विजय दिवस के रजत जयंती पर वीर शहीदों का किया सम्मान
मॉडल इकोनोमिक टाउनशिप ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के अमूल्य साहस एवं योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिले के उन सभी जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनके सपूतों ने कारगिल की लड़ाई में देश के लिए बलिदान दिया। इस सम्मान समारोह में रिलायंस एमईटी से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जयकिशन भारद्वाज ने सभी शहीद जवानों के परिवार के सदस्य गांव देशलपुर से शहीद हवलदार जयप्रकाश की पत्नी कमलेश देवी, गांव नीलोठी से शहीद नायक श्याम सिंह की पत्नी राजबालादेवी, गांव खुंगाई से शहीद हवलदार हरिओम के परिवार से निर्मला देवी, गांव सोलधा से शहीद नायक रामफल के परिवार से अनिता देवी, गांव ढाकला से शहीद धर्मबीर सिंह के परिवार से विद्या देवी, गांव जटवाड़ा से शहीद नायक लीलाराम के परिवार से तारादेवी तथा उपस्थित वीर जवान गांव फर्रुखनगर से पूर्व सूबेदार कर्मबीर सिंह, झज्जर से पूर्व सूबेदार अजित सिंह एंव गांव लाडपुर से पूर्व हवलदार राजपाल को स्मृति चिन्ह तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed