फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sakshi's mother said - daughter lived wrestling, government did not fulfill the promise

Rohtak News: साक्षी की मां बोलीं- बेटी ने कुश्ती को जिया, सरकार ने वादा पूरा नहीं किया

Thu, 21 Dec 2023 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sakshi's mother said - daughter lived wrestling, government did not fulfill the promise
साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक। स्रोत :सोशल ​मीडिया
रोहतक। रियो ओलंपिक वर्ष 2016 में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान साक्षी ने कुश्ती को सदा के लिए अलविदा कह दिया है। वीरवार को कुश्ती फेडरेशन के चुनाव परिणाम के बाद पहलवान बेटी ने मीडिया के समक्ष भावुक होते हुए यह घोषणा की। साक्षी की मां सुदेश मलिक ने बेटी के फैसले की वजह फेडरेशन की कमान अब भी पहले की तरह व्यक्ति विशेष के पास होना बताया है।
विज्ञापन

सेक्टर चार में रहने वाली सुदेश मलिक ने कहा कि बेटी साक्षी ने कुश्ती को जिया है। कुश्ती के लिए काफी मेहनत ही नहीं, त्याग भी किया है। देश को महिला कुश्ती में पहला पदक दिला कर इतिहास रचा है। कुश्ती से उसका गहरा रिश्ता रहा है। बचपन से उसने कुश्ती ही खेला है। इसके बावजूद उसे इस खेल से संन्यास लेना पड़ा, यह कहीं न कहीं सोचने को मजबूर करता है। कुश्ती फेडरेशन की कमान एक बार फिर उन्हीं लोगों में पास जो अब तक इस पर हावी रहे हैं। पहलवान बेटियों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना आहत करने वाला है। इस अन्याय के खिलाफ बेटी लड़ती रही है। इसीलिए चुनाव में महिला उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पूरा संघर्ष किया। सरकार ने भी अपना किया वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में उसने कुश्ती खेलने से संन्यास लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed