फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sakshi's father said - Chhori nai Birmingham mh jamma lath buried

साक्षी के पिता बोले - छोरी नै बर्मिंघम म्ह जम्मा लट्ठ गाड़ दिया

Sat, 06 Aug 2022 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Sakshi's father said - Chhori nai Birmingham mh jamma lath buried
कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला कुश्ती में साक्षी मलिक के स्वर्ण पदक जीतने के बाद साक्षी मलिक वीडियो कॉ? - फोटो : RohtakCity
साक्षी मलिक के स्वर्ण पदक जीतते ही माता-पिता बेटी की उपलब्धि पर नाचने लगे। भावुकता के कारण भाई सचिन की आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। पांच साल का भतीजा दिवित अपनी बुआ साक्षी का मैच टीवी पर देखते हुए जोर-जोर से बोल रहा था कि बुआ गोल्ड जीतना है।
विज्ञापन

बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में वीरवार को महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर साक्षी मलिक के घर सभी झूमते नजर आए। परिजन शाम से ही टीवी के सामने बैठकर पूरा ध्यान स्क्रीन पर लगाए हुए था। जैसे ही साक्षी ने मैच जीता तो सभी खुशी से झूमने लगे। साक्षी ने फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी एना गोंजालेज को बायफाल हराया तो पिता ने झूमते हुए हरियाणवी लहजे में कहा कि छोरी नै बर्मिंघम म्ह जम्मा लट्ठ गाड़ दिया। मां-बाप ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा साक्षी ओलंपिक में भी गोल्ड जीतेगी। संवाद
विज्ञापन

मैच खत्म होने के 15 मिनट बाद मां के पास आई वीडियो कॉल
रात 11:12 बजे मां सुदेश मलिक के पास साक्षी मलिक ने वीडियो कॉल की। जश्न में मशगूल सभी परिजन साक्षी को बधाइयां देने लगे। साक्षी ने मां से कहा कि अब बस ओलंपिक में पदक का रंग बदल कर गोल्ड लेकर आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
स्वर्ण पदक जीतते ही साक्षी मलिक के सेक्टर 4 स्थित घर पर आधी रात को ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। देर रात तक परिचित व आस पड़ोस के लोग बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता व अन्य परिजनों को बधाइयां देने आते रहे। बधाई देने वाले लोगों को परिजनों ने मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।
जीत की खुशी में घर वालों ने की आतिशबाजी
जीत की खुशी परिजनों ने मिठाइयां बांटकर व गली में आतिशबाजी करके मनाई। माता-पिता, भाई व अन्य परिजन फुलझड़ी जलाकर खुशी मनाते दिखे। जीत से खुश परिजनों ने रात को पटाखे भी फोड़े।

भव्य बिश्नोई ने व्हाट्सएप संदेश से दी बधाई
साक्षी की जीत पर बधाई देने के लिए मां सुदेश के पास रात 11.07 बजे भव्य बिश्नोई का व्हाट्सएप पर संदेश आया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साक्षी की जीत पर देश को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed