{"_id":"6509ecc0db5ddc3c1c009f73","slug":"sakshi-malik-statement-on-fake-video-viral-case-on-the-name-of-wrestler-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: वायरल वीडियो मामले में साक्षी मलिक बोलीं- प्रदेश की बेटियों को बदनाम करने की बृजभूषण की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: वायरल वीडियो मामले में साक्षी मलिक बोलीं- प्रदेश की बेटियों को बदनाम करने की बृजभूषण की साजिश
Wed, 20 Sep 2023 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:17 AM IST
सार
हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय पहलवान के समर्थन में ओलंपियन साक्षी मलिक ने वीडियो जारी किया है। बृजभूषण सिंह पर आईटी सेल के माध्यम से पहलवान बेटियों को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Sakshi Malik
- फोटो : Social Media
विस्तार
ओलंपियन साक्षी मलिक ने मंगलवार देरशाम इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर जींद की अंतरराष्ट्रीय पहलवान का समर्थन किया और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर फिर हमला बोला। साक्षी ने कहा कि हमने आंदोलन बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया था और जबसे ये आंदोलन शुरू किया है तबसे आरोपी बृजभूषण के पक्ष के लोग लगातार किसान बिरादरी और हरियाणा की बेटियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
साक्षी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मेरे बारे में भी आरोपी के साथ समझौता करने की अफवाह उड़ाई जा रही थी और उसी आरोपी पक्ष की आईटी सेल जींद की एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान का बताते हुए एक अश्लील वीडियो जारी कर उसे बदनाम करने की साजिश कर रही है जो कि गलत है, उस वीडियो का अंतरराष्ट्रीय पहलवान से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
पहलवान के नाम से जो वीडियो वायरल किया गया है, उसमें जो लड़की है वो हिमाचल की है। हमने जो लड़ाई शुरू की थी वो न्याय के लिए थी और आरोपी के पक्ष के लोग चाहे जितना भी बदनाम करने की कोशिश कर लें, जब तब हमें न्याय नहीं मिल जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन