फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sakshi Malik met Bhupinder Singh Hooda and Priyanka Gandhi Vadra

Haryana: पहले भूपेंद्र हुड्डा से मिली साक्षी मलिक, फिर बजरंग और साक्षी ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Fri, 22 Dec 2023 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 07:17 PM IST
सार

पूर्व सीएम बोले कि साक्षी देशहित में कुश्ती छोड़ने पर पुनर्विचार करें। वहीं साक्षी की मां बोलीं कि नेता भी हमारे बीच के ही हैं, मुलाकात में दोनों नेताओं को बताया कि कुश्ती के क्षेत्र में क्या चल रहा है। जहां तक राजनीति में जाने का सवाल है, जाएंगे तो बता देंगे। 

विज्ञापन
Sakshi Malik met Bhupinder Singh Hooda and Priyanka Gandhi Vadra
प्रियंका गांधी से मिलीं साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया भी रहे साथ - फोटो : ANI

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने साक्षी से कहा कि वह देशहित में कुश्ती छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करें, पर उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजनीति में जाने के सवाल पर साक्षी की मां सुदेश मलिक ने कहा कि नेता भी उनके बीच से ही हैं। राजनीति में जब जाएंगे तो बता देंगे। एक दिन पहले संजय सिंह राष्ट्रीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने हैं। उनको भाजपा सांसद बृजभूषण शरण का करीबी माना जाता है। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही वीरवार को साक्षी मलिक ने दिल्ली में मीडिया के सामने कुश्ती को छोड़ने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sakshi Malik met Bhupinder Singh Hooda and Priyanka Gandhi Vadra
पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर बातचीत करतीं साक्षी मलिक। - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन बाद शुक्रवार सुबह साक्षी मलिक अपने पहलवान पति सत्यव्रत कादियान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि साक्षी मलिक सरकार की वादाखिलाफी से बेहद आहत दिखी।

हालांकि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने उनसे आग्रह किया देशहित में कुश्ती से संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और उन्हें विश्वास दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।
 
नेता उनके क्षेत्र के हैं। उनसे साक्षी ने पूरे प्रकरण और कुश्ती के सफर के बारे में बातचीत की है। 45 मिनट की मुलाकात में दोनों नेताओं को बताया कि कुश्ती के क्षेत्र में क्या चल रहा है। जहां तक राजनीति में जाने का सवाल है उस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। जब जाएंगे, तब पता चल जाएगा। अभी साक्षी दिल्ली में है, रोहतक नहीं आ रही है। साक्षी ने कुश्ती के क्षेत्र में बहुत संघर्ष किया है। आगे राजनीति में आएगी तो वहां भी संघर्ष के लिए तैयार है। -सुदेश मलिक, साक्षी मलिक की मां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed