फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Saini College has 187 vacant seats, and Government Women's College has 527 vacant seats.

Rohtak News: सैनी महाविद्यालय में 187, राजकीय महिला महाविद्यालय में 527 सीटें रिक्त

Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Saini College has 187 vacant seats, and Government Women's College has 527 vacant seats.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले से वंचितों के लिए यूजी व पीजी का पोर्टल दोबारा खोल दिया है। कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें विद्यार्थी ग्रेजुएशन में पहले, दूसरे, तीसरे और पोस्ट ग्रेजुएशन में पहले व दूसरे ईयर में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकता है। सैनी कॉलेज में 187, राजकीय महिला महाविद्यालय में ग्रेजुएशन में 527 सीटें रिक्त हैं।



उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों के प्राचार्य के पास इस बारे में पत्र भेजा है। कॉलेज में रिक्त सीट रहने व विद्यार्थियों के अनुरोध करने के कारण पोर्टल दोबारा से खोला गया है। जो विद्यार्थी पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, वे आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले भी पोर्टल खोला जा चुका है। नंबरों और वेटेज के आधार पर रैंक बनेगी, फिर उसके बाद रैंक और आरक्षण के हिसाब से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन




कॉलेजों में रिक्त सीटें

सैनी कॉलेज प्राचार्य भीम सिंह ने बताया कि बीए में 80, बीकॉम में 30, बीसीए में दो, बीएससी लाइफ साइंस में 35 व बीएससी फिजिकल साइंस में 40 सीटें रिक्त हैं। राजकीय महाविद्यालय मोखरा में 64 सीटें रिक्त हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि बैचलर ऑफ आर्ट में तीन, बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन इकोनॉमिक्स में 56, बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन अंग्रेजी में 21, बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन हिंदी में 18, बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन साइकोलॉजी में चार, बीबीए में दो, बीकॉम में 162, बीएससी कंप्यूटर साइंस में एक सीट रिक्त हैं। बीएससी होम साइंस में 10, बीएससी लाइस साइंस में एक, बीएससी फिजिकल साइंस में 188, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन गणित में 34 व बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन भौतिकी में 27 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय सांपला के प्राचार्य डॉ. परमभूषण आर्य ने बताया कि कॉलेज में कुछ सीटें रिक्त हैं। इनमें बीए में 10, बीकॉम में 41, एमए भूगोल में दो, एमए हिंदी में एक, एमकॉम में नौ सीटों पर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed