फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sahara Ashram performed the last rites of two dead bodies.

Rohtak News: सहारा आश्रम ने दो शवों का कराया अंतिम संस्कार

Sat, 13 Jul 2024 05:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Sahara Ashram performed the last rites of two dead bodies.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरिओम सेवादल के सहारा आश्रम में बुधवार को मरने वाले सोनपाल के शव को भी परिजन महेंद्रगढ़ ले गए। वहीं पर जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो लावारिस कैलाश और प्रेमी के शव का हरिओम सेवा दल की ओर से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, चारों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे उनकी मौत का कारण पता लगाया जा सके। हालांकि चारों के शवों से बिसरा सुरक्षित करके जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
बुधवार को सहारा आश्रम में चार लोगों की मौत हो गई थी और इससे आश्रम में भी अफरा-तफरी मच गई थी। संस्था के मीडिया प्रभारी संजय खुराना ने बताया कि दो लोगों की पहचान तो आश्रम के पास थी। मगर दो लोगों की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपनी पहचान नहीं बता पाए थे। इसलिए आश्रम की ओर से उनको कैलाश और प्रेमी के नाम से पहचान दी गई थी। छह माह से वह आश्रम में थे और उनकी मौत के बाद दोनों के शवों का संस्था के सदस्यों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके लिए संस्था ने प्रशासन के समक्ष मांग की थी कि वह उनके आश्रम रहे थे और अंतिम संस्कार भी संस्थान ही करना चाहता है।
विज्ञापन


वर्जनशवों का पोस्टमार्टम हो गया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रखकर लैब भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. विवेक, मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed