{"_id":"5f0a075c8ebc3e639c3c2168","slug":"sadhvi-went-to-delhi-for-treatment-of-cancer-corona-positive-rohtak-news-rtk563601099","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर का इलाज करवाने दिल्ली गई साध्वी हुई कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर का इलाज करवाने दिल्ली गई साध्वी हुई कोरोना पॉजिटिव
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi went to Delhi for treatment of cancer, corona positive
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
जिले में 24 नये मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 923 हो गई। नये संक्रमितों में सबसे अहम शहर के एक डेरे की 43 वर्षीय साध्वी शामिल हैं। वह दिल्ली अपना कैंसर का उपचार कराने गई थी। साध्वी के संक्रमित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने डेरे में माइक्रो स्क्रीनिंग करवाते हुए सभी की एंटीजन किट से जांच कराई। इसमें बताया जा रहा है कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो डेरे में रह रही साध्वी कुछ समय से कैंसर पीड़ित थी। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। वह दो जुलाई को दिल्ली उपचार के लिए गई, लेकिन डॉक्टरों ने पहले कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी। साध्वी कोरोना सैंपल देकर वापस रोहतक आ गई थी, इसके बाद तीन जुलाई को बताया गया कि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है वह दिल्ली आ जाए। चार जुलाई को साध्वी दिल्ली गई और उन्हें दाखिल कर लिया गया। इसके बाद 7 जुलाई को उनकी दिल्ली में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद साध्वी को रोहतक पीजीआईएमएस लाया गया, यहां 10 जुलाई का उनकी जांच रिपोर्ट फिर कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को डेरे पर सभी की माइक्रो स्तर पर स्क्रीनिंग करवाते हुए एंटीजन किट से जांच करवाई। इसमें डेरे के महंत ने बताया कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने दावा भी किया उनके डेरे की साध्वी रोहतक से निगेटिव थी व दाखिल होने के दौरान दिल्ली में पॉजिटिव हुई हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि डेरे पर सभी की एंटीजन किट से जांच करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।