फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sadhvi Mokshita became Mahant in Mahakumbh

Rohtak News: महाकुंभ में साध्वी मोक्षिता महंत बनीं

Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Mokshita became Mahant in Mahakumbh
18जेएनडी24: प्रयागराज महाकुंभ में महंत बनने के बाद साध्वी मोक्षिता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। उपमंडल के गांव सरणाखेड़ी स्थित भक्ति योग आश्रम की साध्वी मोक्षिता को प्रयागराज महाकुंभ में महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महंत की उपाधि से विभूषित किया गया है। इस पर भक्ति योग आश्रम के संचालक व उनके गुरु डाॅ. शंकरानंद सरस्वती व अन्य संतों ने खुशी जताई है।
साध्वी डॉ. मोक्षिता उड़ीसा से ताल्लुक रखती हैं। वर्ष 2013 में डॉ. शंकरानंद सरस्वती के सानिध्य में बतौर साधक घर-परिवार छोड़कर उपमंडल सफीदों के गांव सरनाखेड़ी स्थित भक्ति योग आश्रम में पहुंचीं थी। इसके बाद आध्यात्मिक शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करके वर्ष 2020 के कुंभ में महज 19 वर्ष की आयु में पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के तहत पूर्ण संन्यास धारण कर लिया था। वे प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को आरोग्य प्रदान करने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

स्वामी डाॅ. शंकरानंद सरस्वती ने बताया कि यह उपलब्धि उनके कठिन तप, साधना और सनातन धर्म के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम है। यह दीक्षा इस बात का प्रमाण है कि साध्वी मोक्षिता ने उनके द्वारा प्रदत शिक्षाओं और अखाड़े की परंपराओं का पूर्ण पालन किया है। साध्वी मोक्षिता ने कहा कि यह सब उनके गुरु डाॅ. शंकरानंद सरस्वती के आशीर्वाद और भगवत कृपा से ही संभव हो पाया है। बताया कि महंत दीक्षा के उपरांत महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी महाराज ने उनको गांव नसूडी, खन्ना (पंजाब) स्थित आश्रम की जिम्मेवारी सौंपी है। अब वे कुरुक्षेत्र आश्रम के साथ-साथ पंजाब के इस आश्रम की जिम्मेवारी भी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed