{"_id":"a50649097758feceb629ad44d0ed2c4a","slug":"sachin-welcome-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को रोहतक में देख खुशी से झूमे क्रिकेटप्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन को रोहतक में देख खुशी से झूमे क्रिकेटप्रेमी
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की एक झलक पाने के लिए शुक्रवार को रोहतक में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह था।
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में 27 अक्तूबर से हरियाणा और मुंबई के बीच रणजी मैच में हिस्सा लेने के लिए सचिन तेंदुलकर शुक्रवार शाम छह बजे रोहतक पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक घंटों कैनाल रेस्ट हाउस के पास खड़े रहे।
क्रिकेट प्रेमी इस बात से भी उत्साहित दिखे कि सचिन उनके शहर में अपने कैरियर का अंतिम घरेलू मैच खेलने आए हैं। कई लोगों ने रेस्ट हाउस की दीवार पर चढ़कर सचिन की झलक पाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को नीचे उतारा। कैनाल रेस्ट हाउस में पुलिस ने जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सचिन शनिवार को लाहली स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाएंगे।
सचिन को भा जाएगी हरियाणवी थाली
मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर, जहीर खान, अभिषेक नायर और वसीम जाफर कैनाल रेस्ट हाउस में रुके हैं जबकि बाकी टीम के सदस्य सोनीपत रोड स्थित रिवोली होटल में ठहरे हैं। खिलाड़ियों के लिए विशेष तौर पर हरियाणवी व्यंजन तैयार करवाए जा रहे हैं। इनमें खीर, चूरमा, कढ़ी-पकौड़ा, जलेबी, रसमलाई सहित 32 व्यंजन होंगे। आठ प्रकार की रोटियां भी सचिन के लिए बनवाई गई हैं। शुक्रवार को टीम से मिलने के लिए बीसीसीआई के अधिकारी भी कैनाल रेस्ट हाउस और रिवोली होटल पहुंचे।
विज्ञापन
आज स्टेडियम को अपने घेरे में लेगी पुलिस
आईजी अनिल राव ने शुक्रवार को लाहली स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मैच की सुरक्षा की कमान संभाल रहे झज्जर के एसपी विकास धनखड़ से बातचीत की और उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिए। शनिवार से ही स्टेडियम के अंदर व बाहर पुलिस तैनात कर दी जाएगी। इसके लिए रोहतक के अलावा सोनीपत, झज्जर, पानीपत और सुनारियां ट्रेनिंग सेंटर से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।
टिकटों के लिए मची मारामारी
चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए मारामारी जैसे हालात है। पता चला है कि मैच के लिए फ्री टिकट तीन दिन पहले ही खत्म हो गए थे। बीसीसीआई के अधिकारियों ने दावा किया था कि प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों को टिकट दिए जाएंगे, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें टिकट नहीं मिले। इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 8500 दर्शकों की है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पांच-छह हजार ही टिकट बांटे गए हैं। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि सभी टिकट वितरित कर दिए गए हैं।