{"_id":"6a12159405fbaddd5e0737b3","slug":"rural-sanitation-workers-burnt-the-effigy-of-the-cabinet-minister-rohtak-news-c-17-roh1020-861157-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने जलाया कैबिनेट मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने जलाया कैबिनेट मंत्री का पुतला
Sun, 24 May 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
56-लाखन माजरा चौक पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला दहन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को लाखनमाजरा चौक पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला जलाया। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि 24-25 मई के नरवाना महापड़ाव में जिले से ग्रामीण सफाई कर्मचारी काफी संख्या में शामिल होंगे।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर 9वें दिन जारी रही। जिला प्रधान दिलेर ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 19 साल से कच्ची नौकरी व शोषण की आग में जल रहे हैं।
शोषण के खिलाफ कर्मचारी पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगों को माना नहीं जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन के नेता नरेश बहू व राकेश चांदी ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि पिछले 12 साल से भाजपा सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान खेत मजदूर यूनियन के ब्लॉक सचिव रामचंद्र बैंसी, किसान सभा के नेता मास्टर बलवान, जगमेंद्र, सुभाष, सत्यवान, नरेश, विक्रम, दयाचंद, कर्मवीर, सुमित्रा, बीरमति व राजा आदि मौजूद रहे।