फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rural sanitation workers are angry with the government's intransigence: Sanjay

सरकार कर हठधर्मिता से ग्रामीण सफाईकर्मियों में रोष : संजय

Sat, 30 May 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers are angry with the government's intransigence: Sanjay
19-रोहतक के सोनीपत स्टैंड स्थित लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर धरने पर मौजूद ग्रामीण सफाई क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। सोनीपत स्टैंड स्थित लघु सचिवालय के बाहर बेगारी के खिलाफ व पक्की नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीण सफाईकर्मियों की शुक्रवार को हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता कर रहे संजय कुमार ने बताया कि सरकार के हठधर्मिता रवैया के खिलाफ चार दिन पहले नरवाना से शुरू हुई पदयात्रा को 28 मई शाम कैथल में सरकार के इशारे पर पुलिस ने जबरन रोकने का प्रयास किया।
सरकार के इस दमनकारी रवैया के खिलाफ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। सीटू जिला प्रधान प्रकाशचंद्र ने कहा कि कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का यह आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार के दलित व सफाई कर्मचारी विरोधी रवैया का जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन

नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से 2100 रुपये की बढ़ोतरी व सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन देने की घोषणा अभी भी कोरी घोषणा है। इस दौरान यूनियन जिला प्रधान दलेर, महम ब्लॉक प्रधान बलजीत, लाखनमाजरा ब्लॉक प्रधान जगमिंदर काला, सुमन, अंगूरी, दिनेश, सुमित्रा, नरेश, कर्मवीर, कृष्ण, विक्रम,शीलक व सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed