फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ruckus in Rohtak Corporation House meeting: Conflict between Congress MLA and BJP

रोहतक निगम के सदन की बैठक में हंगामा: कांग्रेस विधायक व भाजपा में ठनी; पार्षद बोले... ग्रांट कहां खर्च करेंगे

Wed, 09 Apr 2025 02:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Apr 2025 02:05 PM IST
सार

पहली बैठक 25 मार्च को पंचकूला में हुई थी, जहां मेयर व पार्षदों ने शपथ ली थी। बजट पास कराने के लिए हुई बैठक में पार्षद समय पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते मेयर को इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Ruckus in Rohtak Corporation House meeting: Conflict between Congress MLA and BJP
रोहतक नगर निगम की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर निगम की ओर से बुधवार को बजट पास कराने के लिए बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया। भाजपा पार्षद सुशील नांदल ने कांग्रेस विधायक से पूछा कि आपको भी ग्रांट मिलती हैं, बताएं कब और कहां कितने खर्च किए। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि, आप मुझे नहीं पूछ सकते। भाजपा के दूसरे पार्षद बोले, सवाल किया जा सकता है। आप म्हारे विधायक हैं। आखिर में मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन




12 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद सदन की दूसरी बैठक शुरू हुई। पहली बैठक 25 मार्च को पंचकूला में हुई थी, जहां मेयर व पार्षदों ने शपथ ली थी। बजट पास कराने के लिए हुई बैठक में पार्षद समय पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते मेयर को इंतजार करना पड़ा। करीब साढ़े 11 बजे बैठक शुरू हो सकी। बैठक में बजट पर कम जबकि पेयजल, सफाई व सीवर सिस्टम पर ज्यादा हंगामा हुआ। पार्षदों के सवालों से मेयर असहज नजर आए।
विज्ञापन


आखिर में उन्होंने व्यवस्था को संभाला और पार्षदों से आग्रह किया कि बैठक केवल बजट के लिए है। समस्याओं को लेकर दूसरी बैठक की जाएगी। पार्षद बोले, लोग इतना इंतजार नहीं कर सकते। लगातार उनसे सवाल किए जा रहे हैं। मेयर ने कहा कि  हर वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए हर पार्षद को एक करोड़ की राशि दी जाएगी। इसके बाद पार्षदों ने बहुमत से बजट पास कर दिया। बजट में प्रावधान किया गया है कि निगम साल में 296 करोड़ रुपये की आय जुटाकर 273 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed