फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ruckus in Municipal Corporation: Tax branch taken back from Surendra Goyal, Batra will look after birth-death registration branch

नगर निगम में उठा-पठक : सुरेंद्र गोयल से वापस ली टैक्स ब्रांच, जन्म-मृत्यु पंजीकरण ब्रांच देखेंगे बतरा

Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Municipal Corporation: Tax branch taken back from Surendra Goyal, Batra will look after birth-death registration branch
रोहतक। नगर निगम में वीरवार का दिन उठा-पठक भरा रहा। पूर्व एलओ सुरेंद्र गोयल से प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच व जन्म-मृत्यु पंजीकरण ब्रांच वापस ले ली गई है। अब उनके पास नगर सुधार मंडल व विवाह पंजीकरण ब्रांच का कार्य रहेगा। एलओ संदीप बतरा को जन्म-मृत्यु पंजीकरण ब्रांच का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। फेरबदल को लेकर नगर निगम में चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन

सहायक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र गोयल कोरोना काल में निगम में एलओ के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। बाद में उनका झज्जर तबादला हो गया। झज्जर रहने के बाद गोयल का वापस रोहतक निगम में तबादला हो गया। उनको नगर सुधार मंडल में तैनात किया गया, साथ में जन्म-मृत्यु पंजीकरण ब्रांच व विवाह पंजीकरण अधिकारी भी बनाया गया। विधानसभा चुनाव पहले प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में चेकर भी बनाया गया। अब कई दिन से नगर निगम में विभागों को लेकर अधिकारियों के मोबाइल की घंटी घनघना रही थी। वीरवार को संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने दो पत्र जारी किए हैं। इनमें गोयल से टैक्स ब्रांच व जन्म व मृत्यु पंजीकरण ब्रांच का प्रभार वापस ले लिया।
विज्ञापन

ट्रैक्स ब्रांच में यूं तय की गई वार्डों की जिम्मेदारी
जगबीर सिंह, जेडटीओ 15 से 22 वार्ड
इंद्र खेड़ा, सहायक अभियंता 8 से 14 वार्ड
विकास शर्मा, कनिष्ठ अभियंता 1 से 7 वार्ड
डीईओ टैक्स ब्रांच में वापस आए
वहीं, संयुक्त आयुक्त ने डीईओ शिवम को टैक्स ब्रांच से सफाई ब्रांच में भेजा है, जबकि सफाई ब्रांच से मंजीत डीईओ को टैक्स ब्रांच में लगाया गया है। वह वार्ड नंबर 4 व 5 के टैक्स कार्य करेगा। साथ ही क्लर्क विकास को वार्ड 6 व 11 दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed