फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RPF apprehended an accused from Rohtak who was fleeing after stealing a trolley bag from a train.

Rohtak News: ट्रेन से ट्रॉली बैग चोरी कर भाग रहे रोहतक के आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा

Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
RPF apprehended an accused from Rohtak who was fleeing after stealing a trolley bag from a train.
फोटो 04जेएनडी02-पुलिस​ गिरफ्त में ट्रेन से ट्रॉली बैग चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
जींद। गांधीनगर कैपिटल ट्रेन में चोरी कर भाग रहे युवक को आरपीएफ ने ट्रॉली बैग के साथ पकड़ लिया। उससे ट्रॉली बैग, सूट, मोबाइल फोन और 20,800 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान रोहतक की वाल्मीकि कॉलोनी निवासी राम के तौर पर हुई है। उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी जींद के जांच अधिकारी जितेंद्र का कहना है कि दो जुलाई की रात करीब साढ़े तीन बजे गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस जींद स्टेशन पर आकर रुकी थी। वहां जीआरपी को एक युवक ट्रेन से उतरकर ट्रॉली बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया और पूछताछ की तो ट्रॉली बैग चोरी किया हुआ मिला।
विज्ञापन


आरोपी राम ने ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी किया था। यमुनानगर की जम्मू कॉलोनी निवासी महिला सरोज रावत ने एफआईआर में बताया कि वह शादीशुदा बेटी से मिलकर अहमदाबाद से अंबाला के लिए गांधीनगर कैपिलट-दौलतपुर चौक ट्रेन में सवार हुई थीं। उन्होंने अपने दो बैग सीट के नीचे रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उनकी नींद खुल गई। उसे ट्रॉली बैग गायब मिला। इसमें 11 जोड़ी सूट, मोबाइल और 20800 रुपये थे। वहां उसने यात्रियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक ट्रॉली बैग और चोर को रेलवे स्टेशन जींद पर उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed