{"_id":"659b057291bf511980064a7b","slug":"round-of-meetings-started-regarding-the-election-of-saini-organization-rohtak-news-c-17-roh1020-332523-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सैनी संस्था के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सैनी संस्था के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सैनी शिक्षण संस्थान की नई कार्यकारिणी चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है। संस्था की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होेने पर नए चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। इसके तहत कॉलेजियम चुनाव 11 फरवरी को होगा। इसके चलते समाज के लोगों में भी उत्साह बना हुआ है। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू होने के साथ उम्मीदवारों ने समर्थकों का मन टटोलना शुरू कर दिया है।
रविवार को चुनावी रणनीति तय करने के लिए शहर के सुखपुरा चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई। यहां संस्था को नई ऊंचाई देने व समाज की बेहतरी पर चर्चा करते हुए सभी से चुनाव में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की गई। प्रवीण सैनी ने संस्था चुनाव में हर वार्ड से बेहतर उम्मीदवार खड़ा करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज हित में सभी को सक्रिय रूप से चुनाव में भागीदारी देते हुए संस्था उत्थान में योगदान देना होगा। दूसरे धड़े भी चुनावी रणनीति को लेकर समाज के लोगों से संपर्क में जुटे हुए हैं। संस्था प्रधान खेमे में भी चुनावी हलचल होने लगी है। नया उम्मीदवार और नई कार्यकारिणी के लिए जोड़-घटा शुरू हो गई है।