{"_id":"660723727365b18c0a05cc34","slug":"roorkee-youth-caught-in-black-car-with-revolver-and-four-cartridges-rohtak-news-c-17-roh1019-391607-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: काले रंग की गाड़ी में रुड़की का युवक रिवाॅल्वर, चार कारतूस सहित काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: काले रंग की गाड़ी में रुड़की का युवक रिवाॅल्वर, चार कारतूस सहित काबू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सेक्टर-3 की अस्थायी सब्जी मंडी में दबिश देकर पुलिस ने काले रंग की सफारी गाड़ी में बैठे रुड़की गांव के युवक अमित उर्फ गणेशी को काबू किया है। तलाशी के दौरान उसके पास 32 बोर का पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की काले रंग की सफारी गाड़ी में युवक बैठा है, जिसके पास हथियार है। वह सेक्टर 3 के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर युवक को काबू किया तो पूछताछ में युवक की पहचान अमित उर्फ गणेशी निवासी रुड़की के तौर पर हुई।