फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roorkee's naveen murder: Due to a quarrel after drinking alcohol, the throat was strangled

रुड़की का नवीन हत्याकांड : शराब पीकर झगड़ा होने पर घोंटा था परने से गला

Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Roorkee's naveen murder: Due to a quarrel after drinking alcohol, the throat was strangled
रोहतक। रुड़की गांव के नवीन हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। गांव के दो युवकों ने नवीन को पहले तो शराब पीने के लिए घर से बुलाया। इसके बाद झगड़ा होने पर परने से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि वीरवार की रात गांव के युवक मोहित के फोन से नवीन के पास फोन आया। नवीन बाहर गया तो मोहित नाम के दो युवक मिले। तीनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों ने परने से नवीन का गला घोंट दिया। साथ ही शव वाटर टैंक में फेंक कर फरार हो गए। अगले दिन एक युवक का शव खेत में फंदे पर लटका मिला था, जबकि दूसरे को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed