{"_id":"6832c8679660fd08550b91eb","slug":"roof-of-house-collapsed-due-to-strong-storm-and-rain-in-rohtak-grandmother-and-grandson-seriously-injured-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में तेज आंधी और बारिश के कारण मकान की छत ढही, दादी-पौत्र गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक में तेज आंधी और बारिश के कारण मकान की छत ढही, दादी-पौत्र गंभीर रूप से घायल
Sun, 25 May 2025 01:06 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 25 May 2025 01:06 PM IST
सार
इस्माईला निवासी अशोक ने बताया कि रात करीब एक बजे तेज आंधी के दौरान उनकी मां राजवंती और बेटा प्रतीक कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की छत गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के इस्माइल गांव में शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक मकान की छत ढह गई। जिसके मलबे में दबकर 60 वर्षीय राजवंती और उनका 10 वर्षीय पौत्र प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिवार वालों ने मलबे से निकालकर रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस्माईला निवासी अशोक ने बताया कि रात करीब एक बजे तेज आंधी के दौरान उनकी मां राजवंती और बेटा प्रतीक कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की छत गिर गई और दोनों मलबे में दब गए। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन