फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's son martyred in Manipur, body to be brought today

Rohtak News: रोहतक का बेटा मणिपुर में शहीद, आज लाई जाएगी पार्थिव शरीर

Tue, 24 Dec 2024 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's son martyred in Manipur, body to be brought today
23सीटीके20...सुनील पहलवान। फाइल फोटो
बीएसएफ में तैनात किलोई गांव के जवान 46 वर्षीय सुनील मणिपुर में शहीद हो गए। मंगलवार को तिरंगे में जवान का पार्थिव शरीर इम्फाल से गांव लाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जवान के शहीद होने पर दुख जताया है, जहां पर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

किलोई गांव निवासी सतवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई 46 वर्षीय सुनील पहलवान बीएसएफ में तैनात थे, जो बचपन से ही फौज में जाने के लिए कड़ी मेहनत करते थे। करीब 18 साल पहले उनके भाई बीएसएफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी मणिपुर में थी। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सेना के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी कि नक्सली हमले में गोली लगने से सुनील वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव में पहुंचेगा। भाई का कहना है कि अगर सूर्यास्त से पहले पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो मंगलवार को ही अंत्येष्टि की जाएगी। अगर पार्थिव शरीर गांव पहुंचने में देरी हुई तो बुधवार को उनकी अंत्येष्टि सैनिक सम्मान के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

दो बेटियों के पिता थे सुनील
सतवेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील पहलवान दो बेटियों के पिता थे। वहीं, तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे जब भी आते थे तो पूरे परिवार से मिलते थे। हमेशा खुशमिजाज रहते थे। वहीं पहलवानी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले छुट्टी से गए थे ड्यूटी पर
धर्मवीर ने बताया कि उनका दोस्त सुनील 15 दिन पहले ही छुट्टी खत्म करके वापस ड्यूटी पर गए थे। 22 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि सुनील पहलवान शहीद हो गए। मिली सूचना के अनुसार वह सुबह के समय ड्यूटी पर थे। इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया और सुनील शहीद हो गए। इसकी सूचना मिलते ही परिवार व गांव में मातम है।

23सीटीके20...सुनील पहलवान। फाइल फोटो

23सीटीके20...सुनील पहलवान। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed