फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Sahil Hooda will show his talent in European Para Archery Cup

Rohtak News: रोहतक के साहिल हुड्डा यूरोपियन पैरा आर्चरी कप में दिखाएंगे जलवा

Sat, 17 May 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Sahil Hooda will show his talent in European Para Archery Cup
16सीटीके02-निशाना लगाता साहिल हुड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले का बेटा साहिल हुड्डा यूरोपियन पैरा आर्चरी कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रतियोगिता 24 मई से 1 जून तक रोम में आयोजित की जाएगी। गांव मुंगान की मिट्टी में पला-बढ़ा साधारण सा लड़का साहिल, उसकी आंखों में तीरंदाजी के सुनहरे सपने पल रहे थे। स्कूल के मैदान में जब उसने बच्चों को तीर कमान चलाते देखा तो मन में भी लहर उठी... क्या यह मैं भी यह कर सकता हूं।
2015 में साहिल ने परिवार वालों को बिना बताए तीर-कमान थाम लिया। क्योंकि, वह पहले इस खेल की गहराई को समझना चाहता था। चार-पांच माह बीत गए और जब उसे लगा कि अब वह इस कला को थोड़ा जान गया है, तो उसने परिजनों को बताया। डर था कि वे क्या कहेंगे, लेकिन इसके विपरीत उनके चेहरे पर गर्व और समर्थन की भावना थी। तुझे जो पसंद है, बेटा वो कर। हम हमेशा तेरे साथ हैं, उनके शब्दों ने साहिल के हौसलों को उड़ान दे दी।
विज्ञापन


बचपन से ही साहिल के दाएं पैर में पोलियो था, जिसने उसके निचले हिस्से को बेजान कर दिया था। लेकिन, यह शारीरिक चुनौती उसके सपनों के आगे कभी बाधा नहीं बन पाई। किसान पिता दलबीर सिंह और गृहिणी मां सुदेश देवी ने हमेशा उसका साथ दिया। उनके बड़े भाई कपिल, जो सेना में कार्यरत हैं, भी उनकी प्रेरणा का स्रोत बने। 2024 में जाट कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वह भारतीय तीरंदाज अतानु दास को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल की उपलब्धियां
2018 में एशियन गेम्स में भाग लिया। 2023 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। 2023 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 में वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता में कांस्य, 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2025 में नेशनल प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। 2023 में नेशनल प्रतियोगिता में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed