फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's daughter won gold medal in South Asian Athletic Championship

Rohtak News: साउथ एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में रोहतक की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 25 Oct 2025 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's daughter won gold medal in South Asian Athletic Championship
40 हरियाणा के खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के साथ ​स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी संजना। स्रोत :
रोहतक। साउथ एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक की बेटी संजना ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संजना ने 5000 मीटर दौड़ को 15 मिनट 38 सेकेंड में पूरा किया। दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा व एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने पदक विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में छह देशों ने हिस्सा लिया है जिसमें भारत (मेजबान), नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें कुल 36 इवेंट्स में मेडल के लिए मुकाबला होंगे। संजना जिले के सेक्टर-3 की निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजना की उपलब्धियां

संजना ने 2022 युवा राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3000 मीटर दौड़ में कांस्य व जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1500 मीटर दौड़ में रजत, स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3000 हजार मीटर दौड़ में रजत व खेलो इंडिया 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

2024 जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण व 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 2025 में फेडरेशन एथलीट चैंपियनशिप में 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed