फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's daughter Cheshta shines in Vietnam, wins silver medal

Rohtak News: वियतनाम में छाई रोहतक की बेटी चेष्टा, जीता रजत पदक

Wed, 25 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's daughter Cheshta shines in Vietnam, wins silver medal
चेष्टा।
रोहतक। प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों ने वियतनाम में प्रतिभा का डंका बजाया है। इसमें तीन खिलाड़ियाें ने कुश्ती चैंपियनशिप में पुरस्कार हासिल किए हैं। रोहतक के गांधी कैंप निवासी चेष्टा ने 40 किलोभार वर्ग में रजत पदक जीता है। कुश्ती कोच मंदीप ने बताया कि वियतनाम में 23 से 26 जून तक अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

चेष्टा ने 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर जीता था स्वर्ण पदक
चेष्टा ने बताया कि 2018 में अंडर-11 स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2019 में स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। 2022 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत व 2023 की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। साथ ही, चेष्टा 2024 अंडर-15 नेशनल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

--------------
टीना पुनिया ने रजत पदक हासिल किया
फोटो : 47

करनाल जिले के गांव बड़ौता की निवासी व छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली टीना पुनिया ने रजत पदक हासिल किया है। 2023 के अंडर-15 फाइट एशियन कप में स्वर्ण पदक जीता था। 2023 में ही अंडर-15 एशियन गेम्स में कांस्य पदक व अंडर-17 खेलो इंडिया में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में हिसार के सचिन ने भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। सचिन ने 2017 में कुश्ती खेलना शुरू किया था। इसके बाद 2021 में नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत हासिल किए।

चेष्टा।

चेष्टा।

चेष्टा।

चेष्टा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed