फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak will be renovated, hi-tech CCTV cameras will be installed

Rohtak News: रोहतक का होगा नवनिर्माण, लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

Fri, 30 Aug 2024 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Rohtak will be renovated, hi-tech CCTV cameras will be installed
रोहतक। भाजपा ने साढ़े नौ साल के शासन में रोहतक की जमकर अनदेखी की। शहर का भट्ठा बैठा दिया। मैं संकल्प लेता हूं कि कांग्रेस की सरकार आते ही पहली कलम से रोहतक का नवनिर्माण कराया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कहना है विधायक भारत भूषण बतरा का। वे वीरवार को पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट ने किया।
विज्ञापन

विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और शालीनता के साथ पार्टी का संकल्प पत्र जन-जन तक पहुंचाएं। जनता जानती है कि अहंकार में डूबी भाजपा ने प्रदेश का बुरा हाल किया है। जाति पाती की राजनीति कर भाजपा ने प्रदेश के सौहार्द को खराब करने की कोशिश की है। इस चुनाव में भाजपा एक बार फिर लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर सकती है। उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के लिए संकल्प पत्र तैयार किया है। रोहतक के मुद्दों को लेकर यह संकल्प पत्र कार्यकर्ता जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को पीने के लिए हमेशा स्वच्छ जल मिलना चाहिए। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे। इसके लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कार्यकर्ता चाहे प्रचार कार्य पर हैं या जिनकी जिम्मेदारी बूथ की है, अपने कार्य को बेहद गंभीरता के साथ अंजाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्य नगर थाने में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ अधिवक्ता करण नारंग ने औपचारिक शिकायत दी है। इसमें पुलिस अधीक्षक को धमकाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान एसपी को धमकाया व डराने-धमकाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed