फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Two youths going to sister's house drowned in the pond along with their car, one died

Rohtak: बहन के घर जा रहे दो युवक कार समेत तालाब में डूबे, एक की मौत, कोहरे की वजह से हुआ हादसा

Wed, 07 Feb 2024 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 12:23 AM IST
सार

कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। दूसरा युवक हिम्मत कर बाहर निकला है। दोस्त को बचाने के लिए लोगों को बुलाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
Rohtak: Two youths going to sister's house drowned in the pond along with their car, one died
demo pic

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। झज्जर से धामड़ गांव में अपनी बहन के घर जा रहे दो युवकों की कार रात के समय मकड़ौली के तालाब में जा गिरी। कोहरा होने के कारण यह हादसा होने की बात सामने आई है। कार समेत तालाब में डूब जाने के बाद जयवीर नाम का युवक हिम्मत कर बाहर निकला। उसने अपने साथी निशांत को बचाने के लिए लोगों को बुलाना चाहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। तालाब में कार के नीचे दबे होने से साथी निशांत की मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर थाना इंस्पेक्टर मुरारी लाल ने बताया कि रात के समय करीब डेढ़ से दो बजे के बीच झज्जर से धामड़ अपनी बहन के पास जा रहे युवकों की गाड़ी मकड़ौली तालाब में जा गिरी, जिनमें से जयवीर नामक युवक बाहर निकल आया, लेकिन निशांत गाड़ी के नीचे दब गया और बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


जयवीर ने निशांत को बचाने के लिए गांव के लोगों को आवाज भी लगाई, लेकिन रात के समय कोई भी बाहर निकलकर नहीं आया। सुबह पांच बजे जब गाड़ी को बाहर निकलवाने के लिए क्रेन मंगवाई तो निशांत की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed