फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak sweet given to chilli position

रोहतकी स्वाद में जातीय संघर्ष की कड़वाहट

Thu, 25 Feb 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 25 Feb 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
rohtak sweet given to chilli position

लोगों के दिलों में मिठास घोलने वाली शहर की प्रसिद्ध रेवड़ी और गजक का स्वाद उपद्रवियों की भेंट चढ़ गया। न मैकडोनाल्ड का बर्गर बचा और न पप्पू बेकरी का केक। उपद्रवियों ने ऐसा आतंक ढहाया कि शहर की मिठास में जातीय संघर्ष की कड़वाहट घोल दी। जिन दुकानों में रेवड़ी और गजक की खुशबू महकती थी अब उन दुकानों में कांच के बिखरे टुकड़े और राख उपद्रव की दास्तां बयां कर रही है।

 

शहर की गुलाब रेवड़ी और गजक विदेशों तक प्रसिद्ध है। विदेशों में ब्रांच के साथ-साथ शहर में शीला बाईपास और मॉडल टाउन समेत तीन ब्रांच हैं। आंदोलन के बाद उपद्रवियों ने शीला बाईपास और मॉडल टाउन की ब्रांच को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। मैनेजर सुरेंद्र सुनेजा का कहना है कि उपद्रवियों ने 19 फरवरी को लूटपाट की। 

विज्ञापन

इसके बाद बाद ठीक अगले दिन फिर से रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। इस तांडव में करीब चार करोड़ का नुकसान हुआ है। अब दोबारा से व्यवसाय शुरू करना बड़ी चुनौती होगी। उपद्रवियों ने पास की रेवड़ी और गजक की दूसरी दुकानों को भी निशाना बनाया।

विज्ञापन

मैकडोनाल्ड

शाम होते-होते मैकडोनाल्ड के बर्गर के लिए अक्सर लोग यहां बैठे नजर आते थे, अब वह सब कुछ खत्म हो चुका है। पावर हाउस के पास स्थित मैग डोनाल्ड में उपद्रवियों ने सब कुछ खाक कर दिया। मैकडोनाल्ड के मालिक योगेश शर्मा का कहना है कि बर्गर के लिए विदेशों से मशीनें मंगाई गईं थी, लेकिन उपद्रवियों ने सब खत्म कर दिया। आगजनी और तोड़फोड़ में करीब 8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू बेकरी 

अशोका चौक के पास स्थित पप्पू बेकरी शहर का जाना-माना नाम है। यहां का केक, रेवड़ी और बिस्कुट प्रसिद्ध है। शहर के साथ-साथ आसपास के लोग भी यहां से केक आदि लेकर जाते हैं, लेकिन उपद्रवियों ने इसे भी नहीं छोड़ा। बेकरी मालिक कृष्णलाल का कहना है कि तोड़फोड़ और आगजनी में 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। इसके अलावा भी उपद्रवियों ने शहर के अन्य नामचीन प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया है। 


रोहतक में आने से पहले सोचिए, नहीं मिलेगा होटल

उपद्रवियों ने शहर के होटलों पर भी खूब भड़ास निकाली। शहर के बीचों बीच रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक नटराज होटल में उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर दी। हालांकि गनीमत रही कि उस समय होटल में कोई कस्टमर नहीं था।


 नटराज होटल के मालिक विनोद कुमार सैनी का कहना है कि योजना के तहत होटल पर हमला किया गया है। इसके अलावा शीला बाईपास स्थित रिवोली समेत शहर के कई अन्य होटलों में भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। फिलहाल हालात यह हैं कि शहर में आने से पहले लोगों को सोचना पड़ेगा कि आखिर कहां ठहरा जाएगा। 


ब्लैकबेरी शोरूम भी नहीं छोड़ा

मेडिकल मोड़ के पास स्थित ब्लैकबेरी शोरूम में भी उपद्रवियों ने सबकुछ लूट लिया। शोरूम के मालिक राजेश जुनेजा का कहना है कि उपद्रवियों लूटने के बाद शोरूम में आग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed