फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, state yoga championship, haryana rohtak, yoga

रिफ्रेशमेंट न प्रोत्साहन राशि, हो गई स्टेट योगा चैंपियनशिप

Tue, 14 Jun 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 14 Jun 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
rohtak, state yoga championship, haryana rohtak, yoga
रोहतक में हुई स्टेट लेवल योगा चैंपियनशिप में 16 जिलों से प्रतिभागियों ने लिया भाग - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पूरे जिले में योग का संदेश गूंजेगा। सरकारी स्तर पर तैयारियों का दौर तेज है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की भी योग क्लास लगाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को रोहतक में शिक्षा विभाग की ओर से स्टेट लेवल योगा चैंपियनशिप हुई। इसमें प्रदेश के 16 जिलों से 198 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मॉडल टाउन के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल और जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में प्रतिभागियों ने भीषण गर्मी के बीच भूखे पेट छह घंटे तक योग के करतब दिखाए। लेकिन यह योगा चैंपियनशिप बिना रिफ्रेशमेंट और प्रोत्साहन राशि के केवल प्रमाण पत्र देकर ही खत्म कर दी गई। प्रतिभागियों ने ढाबे का खाना, कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खाकर भूख मिटाई। इस मामले में स्थानीय शिक्षा अधिकारी भी बेबस नजर आए। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से बजट ही नहीं दिया गया तो रिफ्रेशमेंट व प्रोत्साहन राशि का इंतजाम कहां से करें?
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से लड़के और लड़कियों के लिए दो अलग-अलग स्कूलाें में स्टेट लेवल योगा चैंपियनशिप कराई गई। एक ओर मॉडल टाउन के राकवमावि में छठी से 8वीं और 9वीं से 10वीं की करीब 89 लड़कियों ने भाग लिया। दूसरी ओर, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी जूनियर और सीनियर वर्ग में 109 लड़कों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें छठी से 8वीं में 47 लड़कियां और 60 लड़के थे। साथ ही, 9वीं से 10वीं में 42 लड़कियां और 42 ही लड़के शामिल हुए। सुबह करीब 6:30 बजे ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं के रजिस्ट्रेशन होने शुरू हो गए और सुबह 8:20 बजे स्पर्धा शुरू हुई। लड़कों की स्पर्धा सुबह 11:30 बजे खत्म हो गई तो लड़कियों की दोपहर 2 बजे तक चली। इसमें सीनियर वर्ग में भिवानी तो जूनियर वर्ग में रोहतक व झज्जर का दबदबा रहा। इस अवसर पर बीईओ वीरेंद्र मलिक, कृष्णा फौगाट, संतोष, बीईईओ पुष्पलता, डॉ. जसबीर धनखड़, वीरेंद्र सांगवान और राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारियों ने अपने जेब खर्च से दी रिफ्रेशमेंट

उधर, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लड़कों की प्रतियोगिता में रोहतक-सांपला के बीईओ और कलानौर की बीईईओ ने अपनी जेब से सभी प्रतिभागियों, टीम इंचार्ज और निर्णायक मंडल को रिफ्रेशमेंट दी। सभी को रिफ्रेशमेंट में दो-दो केले दिए गए और पानी का पूरा प्रबंध भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में रोहतक के ललित ने मारी बाजी

जूनियर वर्ग (लड़कों) में रोहतक के रोहित ने पहला, हिसार के अंकित ने दूसरा, यमुनानगर के पंजक ने तीसरा और भिवानी के रमन ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में झज्जर की सोनिया पहले, भिवानी की पूजा दूसरे, यमुनानगर की ईशा तीसरे और झज्जर की सपना चौथे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में लड़कों में भिवानी के अभिषेक ने पहला, भिवानी के सन्नी ने दूसरा, कैथल के विजय ने तीसरा और हिसार के सचिन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में भिवानी की साधना पहले, कैथल की मनीषा दूसरे, हिसार की नीतू तीसरे और भिवानी की कृष्णा चौथे स्थान पर रही।


अभी 9वीं कक्षा में हूं और पिछले एक साल से योग कर रह रही हूं। जिलास्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया था और राज्य स्तर पर भी खेल चुकी हूं। इसमें चौथा स्थान आया था। सुबह से खाली पेट ही स्पर्धा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि खाली पेट योग करना अच्छा होता है।
- करिश्मा, भिवानी।
इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दूंगी। मैं जब छठी क्लास में थी, तब से योग सीख रही हूं। पानीपत में स्टेट लेवल योगा चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें दूसरे नंबर पर रही। यहां रिफ्रेशमेंट का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अपने ही खर्च से ही पेट भर रहे हैं। स्कूल के पास में एक ढाबा है, जहां से खाना खा रहे हैं।
- सुमन, रेवाड़ी।

मैं योग में अपनी पहचान बनाना चाहती हूं और इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा दूंगी। पिछले एक साल से योग सीख रही हूं। जिला स्तर पर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। सुबह के 11:30 बज गए हैं और अभी तक कुछ नहीं खाया है। अपनी बारी का इंतजार कर रही हूं। यहां रिफ्रेशमेंट भी नहीं दी जा रही है।
- नीतू, हिसार।

दो साल से योगा सीख रही हूं। अभी छठी क्लास में हूं। मुझे योग करना बहुत अच्छा लगता है। सुबह से कुछ नहीं खाया है। जब से आए हैं, बाहर ही खाना खा रहे हैं। सोचा कि रिफ्रेशमेंट मिलेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं है। जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया था।
- नेहा, रोहतक।

मैं 8वीं में हूं और चार साल से योग कर रही हूं। जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया था, इसलिए राज्य स्तरीय स्पर्धा तक पहुंची हूं। सबसे पहले हमारा मुकाबला होना था इसलिए कुछ नहीं खाया है। अब बाहर जाकर ही खाना खाएंगे।

- शम्मी, रोहतक।


जारी नहीं किया गया बजट

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार रोहतक में स्टेट लेवल योगा चैंपियनशिप कराई जा रही है। जिसमें हर जिले से जूनियर और सीनियर वर्ग में आठ-आठ छात्रों और छात्राओं ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी जिला लेवल योगा चैंपियनशिप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता हैं। लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता के लिए मुख्यालय स्तर से कोई बजट जारी नहीं जारी किया गया था। चैंपियनशिप से एक दिन पहले ही विभिन्न जिलों से प्रतिभागी आ गए थे। जिनके रहने का प्रबंधन दोनों स्कूल में किया गया और प्रतिभागियों को बिस्तर भी खुद के खर्च से दिए गए।
- सुनीता पंवार, डिप्टी डीईओ, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed